UPPSC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों के लिए भर्तियां निकाली है। इसमें न्यूनतम योग्यता केवल इंटरमीडिएट पास और कंप्यूटर डिप्लोमा निर्धारित की गई है, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
कैसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
STEP 2. इसके बाद “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.
STEP 3. फिर Registration करें.
STEP 4. रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें.
STEP 5. डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस जमा करें.
STEP 6. फॉर्म सबमिट करके फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें.
1 अगस्त तक भर सकते है फॉर्म
बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) कंप्यूटर असिस्टेंट के 13 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर चुका है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 जुलाई 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर रहे है और इन पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 01 अगस्त 2025 है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए और साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा होना जरूरी है।
यह भी पढ़े: CTET 2025 Notification: जल्द जारी हो सकता है CTET 2025 का नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन स्टेप्स
फॉर्म भरने के लिए आयु सीमा
इस भर्ती में जनरल वर्ग के लिए 9 पद, ओबीसी के लिए 3 और EWS वर्ग के लिए 1 पद आरक्षित हैं। वहीं, अगर इन पदों के लिए उम्र सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी।
फॉर्म भरने के लिए निधार्रित शुल्क
वहीं, अगर इन पदों पर भर्ती के लिए फीस की बात करें, तो जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, SC/ST और पूर्व सैनिकों को 65 रुपये और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 25 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।