Delhi University Placement 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए नौकरी और इंटर्नशिप का एक सुनहरा मौका सामने आया है। यूनिवर्सिटी के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल ने दो बड़ी कंपनियों 19 एम एकेडमी और PlanetSpark में बिजनेस डेवलपमेंट से जुड़े पदों के लिए आवेदन आमंत्रिक किए हैं। चयनित उम्मीदवारों को इंटर्नशिप, अच्छी सैलरी, इंसेंटिव और बेहतर करियर ग्रोथ का मौका मिलेगा। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 जुलाई तय की गई है।
वर्क फ्रॉम होम इंटर्नशिप
सेंट्रल प्लेसमेंट सेल ने बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट पद के लिए आवेदन मांगे हैं। यह 6 महीने की ट्रेनिंग अधारित वर्क फ्रॉम होम इंटर्नशिप होगी। इंटर्नशिप के दौरान 15,000 प्रति महीना स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा 10,000 प्रति महीना तक का इंसेंटिव भी मिलेगा। अगर आपका प्रदर्शन अच्छा रहता है, तो कंपनी आपको फुल टाइम नौकरी दे सकती है। जिसके बाद सालाना 4 लाख से 6 लाख रुपये तक हो सकती है।
क्या करना होगा काम
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को संभावित छात्रों से कांटेक्ट करना होगा, उनकी पढ़ाई की जरूरतों को समझना, उन्हें 19 एम एकेडमी के कोर्सेज की जानकारी देना और एडमिशन में मदद करना। साथ ही एडमिशन प्रक्रिया में छात्रों की मदद करना, नियमित फॉलो अप करना और तय टारगेट पूरा करना भी उनकी जिम्मेदारी होगी।
गुरुग्राम में फुल टाइम नौकरी
अगर आप पढ़ाई पूरी कर चुके हैं या फुल टाइम जॉब की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए है। सेंट्रल प्लेसमेंट सेल ने PlanetSpark में बिजनेस डेवलपमेंट काउंसलर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इसकी पोस्टिंग गुरुग्राम में रहेगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
ट्रेनिंग के दौरान चयनित उम्मीदवारों को 21,428 रुपये प्रतिमाह और इंसेंटिव दिए जाएंगे। ट्रेनिंग के बाद 4.1 लाख सलाना फिक्स्ड सैलरी के साथ 2.4 लाख रुपये तक वेरिएबल पे मिलेगा। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय रोल मिलने पर 4.8 लाख रुपये वार्षिक फिक्स्ड सैलरी और 2.4 लाख रुपये तक वेरिएबल पे दिया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को छात्रों और उनके पेरेंट्स को कंपनी के कम्युनिकेशन स्किल्स प्रोग्राम के बारे में बताना और एडमिशन की प्रक्रिया में उनका मार्गदर्शन करना है। इसके लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के नियमित ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी छात्र आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार यूनिवर्सिटी के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की ओर से उपलब्ध कराए गए रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।