SBI VACANCY 2026: अगर आप बैकिंग क्षेत्र में अपने करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, बल्कि इंटरव्यू के जरिए चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल 116 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के 12 पद, डेप्युटी मैनेजर के 43 पद और डेप्युटी मैनेजर (CA) के 61 पद शामिल हैं। सभी पद स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर श्रेणी के अंतर्गत आते हैं।
यह भी पढ़ें: Jobs 2026: इस राज्य में पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में 1500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 23 से 25 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 35 से 42 वर्ष तक रखी गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।