नोएडा/जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के निकट आवासीय विकास को गति देने के लिए एक बड़ी योजना की घोषणा की है। 6 अप्रैल 2026 से प्राधिकरण की नई आवासीय प्लॉट योजना (RPS-10) शुरू हो रही है, जिसमें कुल 973 आवासीय भूखंड आम जनता, प्रभावित किसानों और स्थानीय उद्यमियों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
यह योजना जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास बढ़ती आवासीय मांग को पूरा करने के लिए लाई गई है। एयरपोर्ट के मार्च 2026 में उद्घाटन
के बाद क्षेत्र में रोजगार, व्यापार और आवास की मांग में तेजी आने की उम्मीद है।
इस योजना की मुख्य बातें
कुल प्लॉट्स — 973
सेक्टर — 15C, 18 और 24A (जेवर एयरपोर्ट के अत्यंत निकट)
प्लॉट साइज — 162, 183, 184, 200, 223 और 290 वर्ग मीटर
अनुमानित दर — लगभग 36,000 प्रति वर्ग मीटर
आरक्षण व्यवस्था — 17.5% प्लॉट भूमि अधिग्रहण प्रभावित किसानों के लिए
5% प्लॉट यमुना सिटी में सक्रिय औद्योगिक इकाइयों वाले उद्यमियों के लिए
शेष 77.5% प्लॉट सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए
YEIDA के अधिकारियों के अनुसार, योजना UP RERA के तहत पंजीकृत है, जिससे पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
योजना लॉन्च और आवेदन शुरू — 6 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि- (6 मई 2026 तक)
लॉटरी ड्रा — 18 जून 2026
रजिस्ट्रेशन अमाउंट — प्लॉट कीमत का 10%
आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन
प्रक्रिया के माध्यम से YEIDA की आधिकारिक वेबसाइट पर किए जाएंगे। सफल आवेदकों को लॉटरी के आधार पर आवंटन पत्र जारी किया जाएगा।
निवेश की संभावनाएं
जेवर एयरपोर्ट के संचालन से आसपास के क्षेत्र में संपत्ति मूल्यों में काफी बढ़ोतरी की संभावना है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि पिछले पांच वर्षों में जेवर क्षेत्र की जमीन की कीमतें पहले ही 50 प्रतिशत तक बढ़ चुकी हैं। YEIDA के इन सेक्टरों में प्लॉट खरीदना न केवल घर बनाने वालों के लिए बल्कि लंबे समय के निवेश के लिए भी आकर्षक साबित हो सकता है। प्राधिकरण के सीईओ आर के सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बुनियादी ढांचे जैसे यमुना एक्सप्रेसवे, प्रस्तावित मेट्रो और अन्य सुविधाओं के विकास से यह क्षेत्र जल्द ही एक आधुनिक आवासीय और आर्थिक केंद्र के रूप में उभरेगा।
आवेदन कैसे करें?
YEIDA की आधिकारिक वेबसाइट (yamunaexpresswayauthority.com) पर जाएं।
योजना की ब्रोशर, नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ें।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और 10% रजिस्ट्रेशन अमाउंट जमा करें।