‘Golmaal 5’ की रिलीज डेट : रोहित शेट्टी की चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘Golmaal’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है. फिल्म के पांचवें पार्ट यानी ‘Golmaal 5’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. मेकर्स के मुताबिक यह फिल्म 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस घोषणा के साथ फिल्म का नया मोशन पोस्टर भी शेयर किया गया है.
पोस्टर में नजर आई पूरी गैंग
नए पोस्टर में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और शरमन जोशी नजर आ रहे हैं, पोस्टर में पूरी गैंग एक तीन पहिया बाइक पर सवार दिखाई देती है। फिल्म की पहली झलक में फ्रेंचाइजी का वही मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसके लिए ‘Golmaal’ सीरीज जानी जाती है.
अक्षय कुमार पोस्टर से गायब
फिल्म की कास्ट में अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है, लेकिन नए पोस्टर में वह दिखाई नहीं दे रहे हैं. यही वजह है कि पोस्टर सामने आने के बाद अक्षय के किरदार को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि उनकी भूमिका को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक वह फिल्म का हिस्सा हैं.
करीब एक दशक बाद वापसी
‘Golmaal’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2006 में ‘Golmaal: Fun Unlimited’ से हुई थी. इसके बाद ‘Golmaal Returns’, ‘Golmaal 3’ और ‘Golmaal Again’ रिलीज हुईं। अब करीब एक दशक बाद इसका पांचवां पार्ट दर्शकों के बीच आने वाला है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं और इस बार भी पुराने कलाकारों की वापसी देखने को मिलेगी.
नए साल में होगी रिलीज
‘Golmaal 5’ नए साल की शुरुआत में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए सिनेमाघरों में पहुंचेगी. रिलीज डेट के ऐलान के बाद अब फिल्म के ट्रेलर, कहानी और अक्षय कुमार के किरदार से जुड़ी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.