Mahila Samriddhi Yojana: अगर आप दिल्ली की महिला हैं तो ये खबर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए काफी है. क्योंकि महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह दिये जाने का रास्ता साफ हो गया है. उसके लिए दिल्ली की रेखा सरकार ने बजट भी आवंटित कर दिया है. बस कुछ ही दिनों में महिलाओं के खाते में पहली किस्त पहुंचाने की प्लानिंग सरकार कर रही है. हालांकि किस तारीख को ये किस्त पहुंचेगी इसकी घोषणा अभी तक सरकार ने नहीं की है..
100 दिन के अंदर पैसा भेजने की थी प्लानिंग
दरअसल, बीजेपी ने अपने मैनिफेस्टो में कहा था कि सरकार बनने के 100 दिन के अंदर पात्र महिलाओं के खाते में योजना की पहली किस्त पहुंच जाएगी. हालांकि, अभी ये योजना शुरू नहीं हुई है, लेकिन इस योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित पहले ही हो चुका है. इसका मतलब है कि सरकार इस योजना को शुरू करने के लिए कार्यरत है. बस कुछ ही दिनों में महिलाओं को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा...
क्या है लेटेस्ट अपडेट?
बात अगर महिला समृद्धि योजना को शुरू करने के बारे में करें तो दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान बताया कि फिलहाल योजना को शुरू होने में समय लग सकता है। उन्होंने ये जानकारी दी कि इस योजना के लिए सरकार एक वेबसाइट यानी पोर्टल विकसित कर रही है।
Delhi,Mahila Samman Yojana,BJP,Rekha Gupta