MG MOTOR INDIA: ब्रिटिश वाहन निर्माता MG मोटर्स कल यानि 21 जुलाई को भारतीय बाजार में अपनी M9 लग्जरी MPV लॉन्च करेगा। एमजी M9 कार यात्रियों की आरामदायक बैठक व्यवस्था के साथ आएगी, जो घंटों के सफर के बाद भी थकान का अनुभव नहीं होने देगी। इस कार में आपको कई शानदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। यह मॉडल कंपनी के MG सेलेक्ट रिटेल नेटवर्क के जरिए बेचा जाएगा। डीलरशिप और ऑनलाइन दोनों ही जगहों से इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी ने इसकी बुकिंग के लिए 51,000 रुपये की टोकिन राशि तय की है। आइए जानते हैं इलेक्ट्रिक एमपीवी सेगमेंट में आने वाली इस एमपीवी में किस तरह के फीचर्स दिए जाएंगे।
कार के फीचर्स
बता दें कि कार में दो बड़ी पावर्ड ओटोमन सीटें लगाई गई हैं, जिन पर बड़े कद के लोग आसानी से बैठ सकते हैं. ये सीटें हीटेड और वेंटिलेटेड हैं। इस कार में मसाज फंक्शन भी मिलता है। ज़रूरत पड़ने पर इन सीटों को बिस्तर में भी बदला जा सकता है। इसके अलावा कार में 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, की-लेस एंट्री एंड गो, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सिंगल-पैन और पैनोरामिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कार के सेफ्टी फीचर्स
वहीं इस कार के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस M9 MPV कार में 7 एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के फीचर्स दिए गए हैं।