Ramayana Yatra: अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान कर रहे हैं. साथ ही आपके मन में किसी धार्मिक स्थलों से जुड़े तथ्य जानने का है तो आपके लिए खुशखबरी है.. क्योंकि आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार और किफायती टूर पैकेज लेकर आया है. जिसमें आपको रामायण से जुड़े सभी सभी सवालों का जवाब आसानी से मिल जाएगा. क्योंकि यह टूर पैकेज श्रीलंका के लिए डिजाइन किया गया है.. जिसके तहत सैलानियों को तमाम सुविधाओं का लाभ भी मिल रहा है.. आइये जानते हैं यात्रा कब से शुरू होने वाली है साथ ही इसकी अन्य जानाकारियां क्या हैं?
मिलेगा आध्यात्मिक अनुभव
आपको बता दें कि ये सिर्फ एक टूर पैकेज नहीं है, बल्कि आपको आध्यात्मिक ज्ञान का अनुभव भी इस यात्रा के दौरान होगा.. इस टूर पैकेज में आपको धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे साथ ही आपको श्रीलंका की सांस्कृतिक विविधता भी करीब से देखने को मिलेगी. आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम SRI LANKA THE RAMAYANA TALES है.. पैकेज के अंतर्गत आपको 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा. पैकेज की शुरुआत 25 जुलाई, 2025 को कोलकाता से हो रही है.
इतना आएगा खर्च
आपको बता दें कि ये फ्लाइट टूर पैकेज है. इसलिए हवाई जहाज के किराए से लेकर वहां रुकने व खाने-पीने का सबका पैसा इंक्लूड किया गया है.. इस टूर पैकेज का कोड EHO042C निर्धारित कि गया है.. इस पैकेज की खास बात ये हैं कि सैलानियों को इंश्योरेंस की सुविधा दी जा रही है.. खर्च की बात करें तो अगर आप इस टूर पैकेज में अकेले यात्रा करने जा रहे हैं. ऐसे में आपको किराये के रूप में 78,300 रुपये देना है. वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 65,000 रुपये है. अगर आप तीन लोगों के साथ सफर करना चाहते हैं. ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 63,000 रुपये होगा.