Nari Shakti Yojana: सिर्फ केन्द्र सरकार ही नहीं, बल्कि अलग-अलग राज्यों की सरकारें भी जरूरत के हिसाब से सरकारी योजनाओं का क्रियान्यव्यन करती रहती हैं. यहां बात हो रही है नारी शक्ति योजना की. जिसे बिहार सरकार संचालित करती है. पात्र महिलाओं को सरकार की ओर से एक लाख रुपए की आर्थिक मदद की जाती है. यदि आप भी बिहार से हैं तो नारी शाक्ति योजना का लाभ ले सकती हैं. याद रहे योजना केवल महिलाओं की लिए ही लॅान्च की गई है. आइये जानते हैं योजना के बारे में ज्यादा जानकारी..
इन महिलाओं की मदद करती है सरकार
दरअसल, नारी शक्ति योजना का शुभारंभ बिहार सरकार ने हाल ही में किया है. इस योजना के जरिए सरकार उन महिलाओं को लाभ देती है. जो कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रही हैं. आपको बता दें सरकार की ओर से संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी एग्जाम का प्री निकालने वाली महिलाओं को 1 लाख रुपये दिए जाते हैं. ताकि महिलाएं आगे की पढ़ाई बिना रुके कर सकें. साथ ही पढ़-लिखकर राज्य व देश का नाम रोशन करे..
ये है आवेदन का तरीका
आपको बता दें यह योजना सिर्फ बिहार की महिलाओं के लिए है. सरकार की ओर से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिरभर बनाने के लिए और उन्हें पढ़ाई के लिए सही अवसर मिल सके इस में योगदान देने के लिए सरकार ने नारी शक्ति योजना शुरू की है. इस योजना में वह लड़कियां - महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं. जो बिहार की स्थाई नागरिक हैं. बिहार समाज कल्याण विभाग के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन दिया जा सकता है. तो वहीं ऑफलाइन आवेदन के लिए प्रखंड कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर जाकर फॉर्म जमा करना होगा.