Google Fitbit Air: गूगल ने भारत में अपना नया फिटनेस ट्रैकर Fitbit Air आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस बैंड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई स्क्रीन नहीं है। इसे खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो कलाई पर बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन, मैसेज या कॉल से डिस्टर्ब हुए बिना अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं। बता दें, इसे अमेरिका में कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया गया था।
कीमत और उपलब्धता
वहीं, इसकी कीमत की बात करें, तो इसकी कीमत 13,999 रुपये निर्धारित की गई है। भारत में यह बिक्री के लिए 2 अक्टूबर से उपलब्ध होगा। यह Google Store के अलावा Flipkart, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales जैसे रिटेल पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध होगा। हर खरीद के साथ Google Health Premium का तीन महीने का ट्रायल मिलेगा।
7 दिन तक चलेगी बैटरी
गूगल के अनुसार Fitbit Air एक बार चार्ज करने पर सात दिन तक चल सकता है। अगर बैटरी खत्म हो रही है, तो सिर्फ पांच मिनट की फास्ट चार्जिंग से करीब एक दिन की बैटरी मिल सकती है।
Fitbit Air की खासियत
आपको बता दें कि यह गूगल का अब तक का सबसे छोटा और सबसे हल्का फिटबिट ट्रैकर है, जिसे 24 घंटे आसानी से पहना जा सकता है। इसमें स्क्रीन नहीं है, लेकिन इसके सेंसर लगातार हार्ट रेट, स्लीप साइकिल, ब्लड ऑक्सीजन और हार्ट रेट वेरिएबिलिटी को ट्रैक करते हैं। दिल की असामान्य धड़कन का पता चलने पर यह नोटिफिकेशन भी भेजता है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स ध्यान दें! 1 अक्टूबर से मैसेज भेजने के लगेंगे पैस; जानें किस पर होगा लागू?
Google Health Coach
इसमें एआई आधारित हेल्थ कोच का सपोर्ट दिया गया है, जो आपके फिटनेस डेटा का विश्लेषण करके रोजाना सेहत और वर्कआउट से जुड़े सुझाव देगा। कंपनी के मुताबिक यह वर्कआउट लॉग करने, गाइडेड एक्सरसाइज फॉलो करने और आपकी ऐक्टिविटीज को समझने में मदद कर सकता है। आप जिम रूटीन की फोटो खींचकर भी अपनी एक्टिविटी लॉग कर सकते हैं।
मेडिकल डिवाइस नहीं सिर्फ फिटनेस ट्रैकर
गूगल खुद कहता है कि Fitbit Air मेडिकल डिवाइस नहीं है और इन फीचर्स का इस्तेमाल किसी बीमारी की जांच या इलाज के लिए नहीं किया जाना चाहिए। हार्ट रेट और नींद से जुड़े आंकड़ों की सटीकता की चीजों पर निर्भर कर सकती है।