Selfie video for Google Account: अगर आप भी अपने गूगल अकाउंट का पासवर्ड अक्सर भूल जाते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। गूगल एक नया और बेहद आसान साइन-इन और रिकवरी फीचर लेकर आया है, अब आप सेल्फी वीडियो की मदद से भी गूगल अकाउंट लॉग-इन कर सकेंगे। इस फीचर में सेल्फी वीडियो के जरिए आपकी पहचान को वेरिफाई किया जाएगा। हालांकि, अभी यह फीचर हर जगह और हर डिवाइस के लिए रोलआउट नहीं किया गया है।
क्या है नया फीचर
बता दें कि यह गूगल का एक नया एडिशनल रिकवरी ऑप्शन है, जो पासकी और रिकवरी कॉन्टैक्ट्स की तरह काम करेगा। अगर किसी कारण से बाकी तरीकों से आपका अकाउंट रिकवर नहीं हो पा रहा है, तो आप सेल्फी वीडियो बनाकर आसानी से एक्सेस वापस पा सकते हैं। इसे सेटअप करने के लिए आपका गूगल अकाउंट में साइन-इन होना जरूरी है। अगर आपने साइन-इन नहीं किया हुआ है तो आप सेल्फी वीडियो एड नहीं कर पाएंगे।
कैसे सेट करें सेल्फी वीडियो
आपको बता दें कि फिलहाल यह फीचर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट नहीं किया गया है। इसलिए सबसे पहले आपको एलिजिबिलिटी चेक करनी होगी। इसके लिए ब्राउजर में g.co/signin-selfie टाइप करके चेक करें कि यह फीचर आपके लिए उपलब्ध है या नहीं। अगर फीचर दिख रहा है, तो ऑन स्क्रीन निर्देशों का पालन करें। पूरी प्रोसेस के दौरान डिवाइस के कैमरे में देखते रहें और इंस्ट्रक्शन का पालन करते हुए हेड मूवमेंट करें। कैमरा अलग-अलग एंगल से आपके चेहरे को कैप्चर करेगा और आपका सेल्फी वीडियो गूगल अकाउंट में सिक्योर तरीके से सेव हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Vivo New Launch: Vivo T5 Lite 44W 5G फोन की सेल आज से शुरू, जानें कीमत और पहले दिन का स्पेशल डिस्काउंट ऑफर्स
कैसे करेगा काम
अगर भविष्य में आप पासवर्ड में भूल जाते हैं या अकाउंट एक्सेस नहीं कर पाते हैं, तब गूगल अकाउंट की रिकवरी के लिए आफको सेल्फी वेरिफिकेशन का ऑप्शन देगा। इसके बाद गूगल आपके नए वीडियो को पहले से सेव किए गए वीडियो से मिलाएगा। पहचान वेरिफाई होने के बाद आपको अकाउंट का एक्सेस मिल जाएग।
प्राइवेसी का रखा गया पूरा ध्यान
गूगल ने साफ कहा है कि इसमें आपकी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस वीडियो को यूजर की सहमति के बाद ही स्टोर किया जाएगा। आप जब चाहें इस वीडियो को डिलीट कर सकते हैं। स्टोरेज के टाइम यह पूरी तरह एनक्रिप्टेड रहेगा। गूगल ने बताया है कि स्पूफिंग को रोकने के लिए भी उसने कई सिक्योरिटी चेक लगाए हैं।