Google New Launch: गूगल कंपनी ने Google Pixel 11 सीरीज की लॉन्चिंग डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कंपनी ने बताया की आगामी 12 अगस्त को ऑफिशियल लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक इवेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसका नाम मेड बाय गूगल रखा गया है। बता दें, इस सीरीज के तहत स्टैंडर्ड वेरिएंट, प्रो और फोल्ड हैंडसेट लॉन्च होंगे।
कौन-कौन से मॉडल होंगे लॉन्च
लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल गूगल की ओर से पिक्सल 11 सीरीज के तहत कीन हैंडसेट को लॉन्च किया जाएगा। जिसमें गूगल पिक्सल 11, गूगल पिक्सल 11 प्रो और गूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड हैंडसेट को बाजार में पेश किया जाएगा।
पहले के मुकाबले स्लिम होंगे स्मार्टफोन
आपको बता दें कि पुराने मॉडल्स के मुकाबले इस बार के स्मार्टफोन काफी स्लिम होंगे। स्टैंडर्ड पिक्सल 11 वेरिएंट के अंदर स्लिम बेजेल का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही कैमरा बार के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही पिक्सल 11 प्रो और फोल्ड हैंडसेट को भी स्लिम डिजाइन में भी लॉन्च किया जा सकता है।
XL ब्रांडिंग वाले मॉडल हो सकते हैं बंद
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल कंपनी अपने पुराने XL ब्रांडिंग वाले मॉडल को बंद कर सकती है। यानि की इस बार गूगल पिक्सल 11 XL को लॉन्च नहीं किया जाएगा। कंपनी इस मॉडल को पूरा तरह से खत्म करने का प्लान बनाया है। इसकी जगह कंपनी सिर्फ प्रो ब्रांडिंग का इस्तेमाल कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Aadhaar Card Update: UIDAI ने लॉन्च किया नया आधार ऐप, मोबाइल-पता अपडेट करना हुआ बेहद आसान, जानें तरीका
मिल सकते हैं ये फीचर्स
आपको बता दें कि गूगल इस बार कई नए एडवांस एआई फीचर्स को एंड्रॉयड सिस्टम में शामिल करने जा रहा है। इसके साथ ही फोन में पिक्सल ग्लो फीचर भी मिल सकता है, जिससे कोई भी मैसेज या नोटिफिकेशन आने पर फोन के पीछे की फ्लैश लाइट ब्लिंक होने लगेगी। हालांकि अभी तक कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी है, फीचर्स का असली खुलासा तो 12 अगस्त को फोन लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगा।