गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर से सफर करने पर भी आपको टोल टैक्स देना होगा. अभी तक ये वाहन मुफ्त में चलते थे, लेकिन उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने बुधवार को इन पर भी टोल वसूलने का फैसला कर लिया है. टोल की दरें तय कर दी गई हैं और इन्हें टोल प्लाजा के सिस्टम में दर्ज किया जा रहा है. बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर के लिए एक जैसी टोल दर रखी गई है. चूंकि इन वाहनों में फास्टैग नहीं होता, इसलिए इनसे नकद में टोल लिया जाएगा.
यात्रियों की सुविधा के लिए मासिक पास की सुविधा भी दी जाएगी. इस पास से एक महीने में अधिकतम 20 बार यात्रा की जा सकेगी. यूपीडा ने टोल की दरें टोल बूथों के बीच की दूरी और एक्सप्रेसवे की सुविधाओं को ध्यान में रखकर तय की हैं. गुरुवार से एक्सप्रेसवे पर टोल दरों वाले बोर्ड भी लगाए जाएंगे.
चौदह परास से भगवानपुर टोल प्लाजा ( 91 किमी)
वाहन के प्रकार एक बार वापसी यात्रा मासिक पास
दो/तीन पहिया, ट्रैक्टर 140 230 2280
कार, जीप, वैन 285 455 4560
एलसीवी/एलजीवी/मिनी बस 440 705 7050
बस, ट्रक 840 1345 13,430
एचसीएम, ईएमई, एमएवी (3-6 एक्सल) 1335 3140 21,390
भगवानपुर से हरनही टोल प्लाजा (12.5 किमी)
वाहन के प्रकार। एक बार वापसी यात्रा मासिक पास
दो/तीन पहिया, ट्रैक्टर 10 10 120
कार, जीप, वैन 15 25 240
एलसीवी, एलजीवी, मिनी बस 25 40 380
बस व ट्रक 50 75 770
एचसीएम, ईएमई, एमएवी (3-6 एक्सल) 75 120
1185
ओएसवी (7 या इससे अधिक एक्सल) 95 150
1515