MWCD Internship 2026: सरकार ने महिलाओं के लिए एक बेहद लाभदायक योजना लागू की है। जी हां महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से महिलाओं को दो महीने की इंटर्नशप करने का मौका दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ सिर्फ छोटे शहरों व गांव की महिलाएं उठा पाएंगी। मंत्रालय की ओर से ये इंटर्नशिप फरवरी-मार्च में करवाई जाएगी। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट wcd.intern.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।
10 दिसंबर आखिरी तारीख
आपको बता दें कि जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन की अंतिम तारीख 10 दिसंबर है। इस योजना के तहत हर महीने महिला को 20 हजार रुपये और रहने की सुविधा दी जाएगी। इस खास इंटर्नशिप को WCD नाम दिया गया है। बता दें इस इंटर्नशिप का लाभ 21 साल से लेकर 40 साल की महिलाएं उठा सकेंगी।
हर महीने मिलेगा 20 हजार
बता दें कि दिल्ली,मुंबई,कोलकाता,चेन्नई,बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में रहने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ये मौका खास तौर पर गैर टियर-1 शहरों और गांव-कस्बों की महिलाओं के लिए बनाया गया है। इस इंटर्नशिप के साथ जो भी महिला जुड़ती है. उसे हर महीने 20 हजार रुपये स्टाइपेंड का फायदा मिलेगा, जो सीधे उनके बैंक अकाउंट में जाएगा. वहीं, आने-जाने का पूरा खर्चा भी मंत्रालय की ओर से उठाया जाएगा।
दोबारा नहीं मिलेगा मौका
जो महिलाएं इंटर्नशिप करना चाहती हैं, वे मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट wcd.intern.nic.in पर जाकर भर करते हैं। इसके लेकर सारी प्रक्रिया ऑनलाइन ही की जाएगी। इंटर्नशिप फरवरी-मार्च में शुरू की जाएगी। बता दें, जो महिलाएं या लड़कियां फरवरी-मार्च 2026 के बैच में चुन ली जाएंगी। वो बाद में इस इंटर्नशिप के लिए दोबारा अप्लाई नहीं कर पाएंगी. इससे हर साल नई-नई लड़कियों को मौका मिलता रहेगा।