Android Alert: अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टपोन का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाएं। भारत सरकारी की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम) ने एंड्रॉयड आपरेटिंग सिस्टम को लेकर हाई रिस्क अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा एजेंसी ने सभी यूजर्स को जल्द से जल्द अपने फोन में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है। तो आइए जानते हैं कि एजेंसी ने किन-किन वर्जन को लेकर चेतावनी जारी की है।
इन एंड्रॉयड वर्जन पर है असर
आपको बता दें कि यह अलर्ट Android 14, Android 15, Android 16 और Android 17 जैसे प्रमुख वर्जन्स के लिए जारी किया गया है। सिस्टम के वाई-फाई, टेलीफोनी, मीडिया टेक फ्रेमवर्क और रनटाइम जैसे कई हिस्सों में ये कमियां पाई गई हैं।
क्या है खतरा
साइबर सुरक्षा टीम के मुताबिक एंड्रॉयज सिस्टम में मौजूद इन कमियों का फायदा उठाकर हैकर्स दूर बैठे ही आपके फोन का एक्सेस हासिर कर सकते हैं। फोन में अपनी पसंद का कोई भी वायरस कोड चला सकते हैं, साथ ही आपकी पर्सनल फोटो, मैसेज और बैंक संबंधी प्राइवेट डेटा चुरा सकते हैं। इसके अलावा आपके फोन को पूरी तरह ठप कर सकते हैं।
बचाव के लिए करें ये काम
गूगल ने पहले ही इन सुरक्षा कमियों को ठीक करने वाले पैच जारी कर दिए हैं। एंड्रॉयड यूजर्स अपने फोन को सुरक्षित रखने के लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर अपडेट को चेक करें।
यह भी पढ़ें: Child Online Safety: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर केंद्र सख्त; मेटा ने मानी सरकार की शर्त, रिपोर्ट देने पर जताई सहमति
ऐसे करें अपडेट
फोन को अपडेट करने के लिए तुरंत फोन की Settings > System > Software update (या Security & privacy > System updates) में जाएं और उपलब्ध नया अपडेट इंस्टॉल करें। ध्यान रहे कि अलग-अलग मोबाइल कंपनियों के हिसाब से इन सेटिंग्स का नाम थोड़ा अलग हो सकता है।
फर्जी लिंक्स से सावधान
इसके अलावा किसी भी अनजान वेबसाइट या Unknown Sources से ऐप डाउनलोड न करें और व्हाट्सएप, SMS या ईमेल पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक या फाइल पर क्लिक न करें।