Govinda Breaks Silence on Sunita Ahuja Controversy: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी है। सुपरस्टार गोविंदा पर उनकी वाइफ सुनीता आहूजा कई बार एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगा चुकी हैं। ऐसे में दोनों के तलाक की अफवाहें भी सामने आ चुकी हैं। इसी बीच गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के हालिया बयानों को लेकर अब अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। जिसकी चपेट में उनकी फैमिली भी आ गई है।
पत्नी के बयान पर गोविंदा ने किया रिएक्ट
आपको बता दें कि हाल ही में सुनीता आहूजा का बयान सामने आया था, जो उन्होंने मिस मालिनी पॉडकास्ट के दौरान दिया। इसके एपिसोड का एक लेटेस्ट प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ, जिसमें सुनीता ये कहती हुईं नजर आईं- मैं गोविंदा को कभी माफ नहीं करूंगी। ऐसी लड़कियां आती रहती हैं, लेकिन तुम 63 साल के हो गए हो, वेबकूफ थोड़े ना हो। अब इस मामले पर गोविंदा ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में खुलकर बात की है
पहले ही आगाह किया गया था
एएनआई से बात करते हुए गोविंदा ने सुनीता आहूजा की तरफ से लगाए गए आरोपों का जवाब दिया। उनका कहना है कि वह इस पूरे मामले से बेहद आहत हैं और उन्हें पहले ही आगाह किया गया था कि उनके परिवार को निशाना बनाया जाएगा। अभिनेता के मुताबिक, उन्हें यह तक कहा गया था कि एक दिन ऐसा वक्त आएगा जब उन्हें समाज से अलग-थलग कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ ने रिश्तों, काम और जिम्मेदारियों से लिया ब्रेक, बोलीं- पता नहीं लौटूंगी या नहीं
मैंने खुद कई फिल्में रिजेक्ट की हैं
गोविंदा ने कहा कि ‘साजिश में पहले परिवार प्रभावित होता है और फिर समाज तक फैलता है। मैं कई सालों से काम से दूर रहा, मेरी फिल्मों का कोई मार्केट नहीं है। प्लीज ये मत समझना कि मैं शिकायत कर रहा या रो रहा हूं। मैंने खुद कई फिल्में रिजेक्ट की हैं, इसलिए मैं इस बारे में नहीं रोता’। उन्होंने कहा कि कॉमेडी के नाम पर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसी वजह से उन्होंने कृष्णा से साफ तौर पर कहा है कि भविष्य में मंच या शो पर उनकी प्रतिष्ठा का ख्याल रखा जाए। गोविंदा ने भांजे से कहा, 'मेरी इज्जत का ख्याल रखो।'
‘साजिश में खींचा जा रहा’
उन्होंने कहा कि सुनीता भी उनके फिल्में रिजेक्ट करने से परेशान रहती हैं लेकिन ये नहीं देख पा रहीं कि उन्हें भी खुद इस ‘साजिश में खींचा जा रहा’ है। उन्हें अनजाने में एक बड़ी ‘साजिश’ में फंसाया गया और उन्हें ‘ओपनिंग बैट्समैन’ के तौर पर मैदान में उतारा गया है। गोविंदा ने कहा कि जब लोग ज्यादा पॉपुलर होते हैं तो कुछ लोग उनकी इज्जत "खराब" करने की कोशिश करते हैं।
हालात ने ज्यादा सतर्क बना दिया
गोविंदा ने कहा कि वो भगवान से प्रार्थना करते हैं कि जो भी "गलतफहमी" है वो दूर हो जाए ताकि उन्हें "घुटन" महसूस न हो। उन्होंने साफ किया कि वो अपने बच्चों- बेटी टीना और बेटे यशवर्धन की भलाई के लिए ही हर फैसला लेना चाहते हैं। गोविंदा का कहना है कि वो कमजोर नहीं हैं, लेकिन हालात ने उन्हें ज्यादा सतर्क बना दिया है।