Govinda-Komal Rani : गोविंदा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. 22 सितंबर को अभिनेता मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। खास बात यह रही कि इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता आहूजा नहीं, बल्कि उनकी फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार नजर आईं। दोनों ने साथ में बप्पा के दर्शन किए और गोविंदा ने आरती में भी हिस्सा लिया.
कोमल के लुक ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान कोमल रानी पारंपरिक लुक में दिखाई दीं. उन्होंने लाल और पीले रंग की ड्रेस के साथ ज्वेलरी और चूड़ियां पहनी थीं। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान उनकी मांग पर गया, जहां बाद में सिंदूर जैसा लाल रंग नजर आया.
आखिर मांग में कैसे आया सिंदूर?
कोमल रानी के सिंदूर वाले लुक को देखकर सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब वह पंडाल में पहुंची थीं, तब उनकी मांग में सिंदूर दिखाई नहीं दे रहा था। पूजा के दौरान बप्पा के चरणों में मौजूद सिंदूर उनके माथे और मांग पर लग गया। इसी वजह से बाहर निकलते समय उनका लुक अलग नजर आया.
शादी की अटकलों पर अभी पुष्टि नहीं
सिंदूर नजर आने के बाद कुछ लोगों ने इसे गोविंदा और कोमल रानी की कथित शादी से जोड़ना शुरू कर दिया. हालांकि, दोनों की शादी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है. गोविंदा के मैनेजर ने भी दूसरी शादी की खबरों को खारिज किया है. इसलिए केवल वायरल तस्वीरों और वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं होगा.
‘रूपा’ में साथ नजर आएंगे दोनों
कोमल रानी स्वर्णकार गोविंदा की आगामी फिल्म ‘रूपा’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. फिल्म को लेकर दोनों की साथ में मौजूदगी पहले भी चर्चा में रही है। लालबागचा राजा के दर्शन के बाद एक बार फिर दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.