Gratuity-Pension: अगर आप भी सरकारी नौकरी में हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. क्योंकि हाल ही में सरकार ने ग्रेच्युटी व पेंशन को लेकर कुछ नियमों में बदलाव किया था. जिसका अभी तक ज्यादातर कर्मचारियों को पता भी नहीं है. जानकारी के मुताबिक, आपको बता दें कि सरकार ने नए नियमों के मुताबिक कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और पेंशन खत्म करने का फैसला लिया है. हालांकि ये फैसला सिर्फ उन कर्मचारियों पर लागू होगा जो इन सरकारी नियमों को फॅालो नहीं करतके हैं.. यानि ग्रेच्युटी और पेंशन सिर्फ ऐसे कर्मचारियों की खत्म होने वाली है जिन कर्मचारियों की परफोर्मेंस अच्छी नहीं है.
रिपोर्ट कार्ड देखकर होगी कार्रवाई
सरकार ने दो साल पहले ही सीसीएस (पेंशन) नियम 2021 CCS (Pension) Rules 2021) के रूल 8 को आधार मानते हुए नॅाटिफिकेशन जारी किया था. जिसमें साफ कहा गया था कि ऐसे कर्मचारियों को ग्रेच्युटी और पेंशन का लाभ नहीं दिया जाएगा. जो कहीं न कहीं किसी अपराधिक घटना में उनके खिलाफ मुकदमा चल रहा है. या उनकी परफोर्मेंस अच्छी नहीं है.. जानकारी के मुताबिक रूल पुराना है, लेकिन आज भी कर्मचारियों को इसकी खबर नहीं है.
क्या हैं कार्रवाई के मानक
यही नहीं यदि किसी कर्मचारी के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज होता है. साथ ही कर्मचारी दोषी मान लिया जाता है तो उसे भी ग्रेच्युटी और पेंशन से वंचित कर दिया जाएगा. इसके अलावा काम में लापरवाही करने वाले कर्मचारी भी इसके दायरे में आएंगे. इसमें सबंधित डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष पर निर्भर होगा कि वह कर्मचारी की पेंशन कितने माह रोकना चाहता है. केन्द्र सरकार ने सभी विभागों के अप्वाइंटमेंट ऑथेरिटी को लिखित में आदेश जारी कर दिये हैं.