Semiconductor Plant in UP: अगर आप भी उत्तर प्रदेश हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. क्योंकि केन्द्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के जेवर में छठी समीकंडक्टर इकाई लगाने का फैसला किया है. इसकी जानकारी स्वयं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दी. उन्होने बताया कि इस युनिट के लगने से लगभग 2000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा. यही नहीं उन्होने कहा कि कैबिनेट में लिए गए फैसले में बारे में बताते हुए कहा कि इनमें से एक इकाई में इसी साल उत्पादन शुरू हो जाएगा.
5 सेमीकंडक्टर इकाइयों को मंजूरी
अश्विनी वैष्णव ने बताया, "भारत में सेमीकंडक्टर मिशन के तहत अब तक 5 सेमीकंडक्टर इकाइयों को मंजूरी दी गई है और वहां तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है. इनमें से एक इकाई में इसी साल उत्पादन शुरू हो जाएगा. इसी सिलसिले में एक और सुपर-एडवांस्ड इकाई को मंजूरी दी गई है. यह HCL और फॉक्सकॉन का संयुक्त उपक्रम है."
2000 लोगों को रोजगार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर ईकाई को मंजूरी मिलने से 2000 लोगों को रोजगार मिलेगा. उन्होंने बताया, "सेमी कंडेक्टर यूनिट में 3706 करोड़ का निवेश होगा. यहां हर महीने 3.6 करोड़ डिस्प्ले ड्राइवर चिप बनेंगे. साल 2027 से इसका प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा. एचसीएल-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर संयंत्र में हर महीने 20,000 वेफर्स का विनिर्माण होगा."
ऑपरेशन सिंदूर भारत की पहचान
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए बताया कि यह हमारी ताकत है. उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर भारत की पहचान, हमारे सशस्त्र बलों की भूमिका और जो निर्णायक नेतृत्व रहा है और जो नया सिद्धांत बना है, उसका एक बहुत ही महत्वपूर्ण उदाहरण है. यह वास्तव में देश के लिए एक प्रशंसनीय बात है. ऑपरेशन सिंदूर में भी साइंस एंड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया.