Bus Fire Incident : देश के तीन अलग-अलग शहरों में बसों में आग लगने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सबसे बड़ा हादसा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में हुआ, जहां यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में आग लगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हैदराबाद और पुणे में भी बसों में आग लगी, लेकिन समय रहते यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
नोएडा में सबसे बड़ा हादसा, 9 लोगों की मौत
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से महोबा जा रही एक निजी स्लीपर बस अचानक आग की चपेट में आ गई। बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। कुछ यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है और जांच जारी है।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस में दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 24, 2026
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया दुख
हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना को दुखद बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस में आग लगने से लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 24, 2026
Distressed to hear about the loss of lives due to a fire tragedy on a bus in Greater Noida, Uttar Pradesh. Condolences to those who have lost their loved ones. Praying for the swift recovery of the injured.
— PMO India (@PMOIndia) September 24, 2026
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin…
ये भी पढ़ें : 100 एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड का प्लान, क्या बदल जाएगी छोटे शहरों की हवाई तस्वीर?
पुणे जा रही बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित
दूसरी घटना मुंबई-पुणे मार्ग पर सामने आई। उदयपुर से पुणे जा रही एक निजी बस में अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एसी सिस्टम में खराबी आग की वजह हो सकती है। हालांकि चालक और स्टाफ की सतर्कता से सभी यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हैदराबाद में भी चलती बस बनी आग का गोला
हैदराबाद में करमनघाट हनुमान मंदिर के पास श्रीशैलम जा रही एक निजी बस में गुरुवार तड़के आग लग गई। बस में 38 यात्री सवार थे। आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।
लगातार हादसों ने खड़े किए सवाल
एक ही दिन में तीन बसों में आग लगने की घटनाओं ने यात्री सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर लंबी दूरी की निजी बसों में सुरक्षा मानकों, वाहन फिटनेस और नियमित जांच की जरूरत एक बार फिर चर्चा में है। नोएडा की घटना में जहां कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, वहीं हैदराबाद और पुणे में समय रहते बचाव होने से बड़ी त्रासदी टल गई। अब जांच एजेंसियां इन घटनाओं के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।