शेयर बाजार में निवेशकों का पैसा दोगुना करने वाली कंपनी जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड एक बार फिर से बोनस शेयर देने की तैयारी में लग रही है. वहीं कंपनी की बोर्ड मीटिंग 13 नवंबर 2025 को होनी है. इसी मीटिंग में तिमाही नतीजों का ऐलान होगा. इसके साथ ही बोर्ड की इस मीटिंग में बोनस शेयर पर भी फैसला होना है. आपको बता दें कि अगर बोनस शेयर देने पर फैसला किया जाता है, तो 2021 के बाद दूसरी बार कंपनी फ्री शेयर निवेशकों को देगी.
पहली तिमाही में कंपनी का कुल सेल्स 334.40 करोड़ रुपये
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का कुल सेल्स 334.40 करोड़ रुपये का था. इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 19.1 करोड़ रुपये का हो गया था. वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी की कुल सेल्स 1374.20 करोड़ रुपये थी. वहीं इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट 61.24 करोड़ रुपये का था.
2025 में इस स्टॉक का भाव 123 प्रतिशत बढ़ा
वहीं शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय कंपनी के शेयर 0.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 446.80 रुपये पर थे. बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 14 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है. वहीं 6 महीने में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 49 फीसदी का रिटर्न दिया है. 2025 में इस स्टॉक का भाव 123 प्रतिशत बढ़ा गया है. आपको बता दें कि एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 102 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है. इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 4.62 प्रतिशत की तेजी आई है. वहीं 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 1984 प्रतिशत बढ़ा है. जबकि 10 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 11154 प्रतिशत बढ़ा है.
कंपनी साल 2021 में बोनस शेयर दे चुकी
GRM Overseas Ltd के शेयर 2021 में एक्स-बोनस ट्रेड की थी. तब कंपनी ने एक शेयर पर 2 शेयर का बोनस दिया था. वहीं आखिरी बार कंपनी ने 2022 में डिविडेंड बांटा था.