
New GST Rates And Sale 2025: सरकार ने हाल ही में GST की दरों में कटौती की है, जो 22 सितंबर यानि की आज से लागू हो गई हैं। नई व्यवस्था शुरू होने के बाद रोजमर्रा की जरूरत के ज्यादातर सामान सस्ते हो गए हैं और कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम भी सस्ते हो गए हैं। जहां एक तरफ जीएसटी रेट्स में कटौती हुई है, वहीं दूसरी तरफ Amazon-Flipkart पर 23 सितंबर से सेल की शुरुआत हो रही है। जिसमें कई बेहतरीन ऑफर मिलेंगे। ऐसे में लोगों को डिस्काउंट का डबल फायदा देखने को मिलेगा
कल से सेल की शुरुआत
आपको बता दें कि अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत कल से हो रही है। हालांकि अभी यह सेल सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए लाइव है। इस सेल में iPhone 16, Samsung Galaxy S26 Ultra, Oppo, Vivo और Xiaomi जैसे स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिल रही है। इसके साथ ही आपको टीवी, फ्रिज और एसी पर भी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है।
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 16 खरीदने का मौका
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज के सेल की शुरुआत भी कल से हो रही है। वहीं, इसके सेल ब्लैक और प्लस मेंबर्स के लिए सेल की शुरुआत आज से हो गई है। इस सेल में आपको लगभग हर एक कैटेगरी के सामान पर तगड़ा डिस्काउंड मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर आईफोन 16 को कम कीमत पर खरीदने का अच्छा मौका है। वहीं इसके साथ कई और स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इसके साथ ही आपको मेकअप प्रोडक्ट्स, रोजमर्रा के जरूरत के समानों पर भी डिस्काउंट मिलेगा।
GST 2.0 लागू
आपको बता दें कि देशभर में नया गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST 2.0 अब लागू हो चुका है। आज से रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें सस्ती हो गई हैं। अब साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट, बिस्किट, नमकीन, जूस और घी जैसी चीजें पहले से कम दाम में मिलेंगी। अब सैलून, स्पा, जिम और योगा जैसी सेवाओं पर 18% की जगह सिर्फ 5% जीएसटी लगेगा। इसके साथ ही कार और बाइक पर भी छूट मिलेगी।