गुजरात एटीएस ने अलकायदा नेटवर्क से जुड़े चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मोहम्मद फैक पुत्र मोहम्मद रिजवान दिल्ली का निवासी है। गुजरात एटीएस व दिल्ली पुलिस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अलकायदा के जिस संदिग्ध मोहम्मद फैक को गिरफ्तार किया है। वह इंस्टाग्राम आईडी से पाकिस्तान में हैंडलर से संबंधित था। वह अलकायदा के इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड था। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया कि फैक समेत पकड़े गए चारों आतंकियों को भारत में आतंकी हमले जैसा कोई बड़ा टास्क मिला था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध मोहम्मद फैक कम पढ़ा लिखा है। वह डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। उसके पिता मो.रिजवान के अनुसार, गुजरात पुलिस ने बताया था कि उनका बेटा इंटरनेट पर कुछ करता था। इस वजह से उसे ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा पैड वाला मोबाइल फोन उपयोग करता था।
गुजरात पुलिस ने मोहम्मद फैक को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह मंगलवार दोपहर तीन बजे के आसपास कहीं जा रहा है। पता चला कि वह चांदनी चौक के गली मीर मदानी फराश खारा स्थित अपने घर की ओर लौट रहा था। इस बारे में पड़ोसियों ने चुप्पी साधी हुई थी। इस ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी थी। स्थानीय कमला मार्केट थाना पुलिस को जानकारी नहीं मिली थी। उसकी कुछ वक्त पहले शादी हुई थी। पुलिस को फैक के घर पर तैनात कर दिया गया है।