
गुजरात में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई में मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार हो रहा है. गांधीनगर के महात्मा मंदिर में सुबह 11:30 बजे से नया शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया. वहीं इस बार कैबिनेट गठन में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को लेकर खास फोकस किया गया है. वहीं इस बार के मंत्रिमंडल में सौराष्ट्र-कच्छ से 9, मध्य गुजरात से 6, दक्षिण गुजरात से 5, उत्तर गुजरात से 4 और अहमदाबाद से दर्शन वाघेला को मंत्री का पदभार सौंपा जा रहा है.
#WATCH गांधीनगर | गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा मंत्रिमंडल विस्तार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। pic.twitter.com/p1hcYRaXmo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2025
ओबीसी समुदाय से 8 तो पाटीदार समुदाय के 6 मंत्री
इस नई कैबिनेट में पाटीदार समुदाय से 6 मंत्री कौशिक वेकरिया, प्रफुल पानसेरीया, कांति अमृतिया, ऋषिकेश पटेल, जीतूभाई वाघाणी और कमलेश पटेल को शामिल किया गया हैं. वहीं अनुसूचित जाति से 3 मंत्री मनीषा वकील, प्रद्युम्न वाजा और दर्शन वाघेला बनाए गए हैं. आदिवासी समुदाय से 4 मंत्री रमेश कटारा, पी.सी. बरंडा, जयराम गामित और नरेश पटेल को मंत्री पद की कमान मिली है. क्षत्रिय समाज से रिवाबा जाडेजा और संजयसिंह महिडा, जबकि ओबीसी समुदाय से 8 मंत्री कुंवरजी बावलिया, अर्जुन मोढवाडिया, परसोत्तम सोलंकी, त्रिकम छांगा, प्रवीण माली, स्वरूपजी ठाकोर, ईश्वरसिंह पटेल और रमन सोलंकी को शामिल किए गए हैं. इसके साथ ही ब्राह्मण समाज से कनुभाई देसाई और जैन समुदाय से हर्ष संघवी को मंत्री पद मिला है.
इसे भी पढ़ें : SBI PO Mains Result 2025: जल्द जारी हो सकता है एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा का रिजल्ट, इस लिंक से कर सकेंगे चेक
प्रदेश में अपनी पकड़ और मजबूत करने की एक कोशिश
हालांकि ये मंत्रिमंडल विस्तार 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. जिसको लेकर पार्टी का मकसद संगठन में नई ऊर्जा लाना और युवाओं को अधिक जिम्मेदारी देकर सरकार के कामकाज में तेजी लाने से है. वहीं इसके साथ ही कई मौजूदा मंत्रियों ने इस्तीफा देकर नई टीम के गठन का रास्ता साफ कर दिया है. जबकि कुछ पूर्व कांग्रेस नेताओं को भी बीजेपी में शामिल होने के बाद मंत्री बनने का मौका मिल सकता है. फिलहाल इस फेरबदल के जरिए बीजेपी सरकार में नयापन लाने और प्रदेश में अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश कर रही है.