
गुजरात में रफ्तार से चलने वाले वाहनों के कारण अकस्मातो की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. इसको लेकर गुजरात हाई कोर्ट ने कड़े शब्दों में राज्य सरकार और पुलिस को निर्देश दिए हैं कि लोगों को ट्रैफिक के नियमों का कड़काई से पालन कराएं और जो ना माने उनके ऊपर दंडात्मक कार्यवाही करे क्या है मामला देखते हैं.
अहमदाबाद में रफ़्तार से चल रहे वाहन के कारण दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई निर्दोष लोग बिना हेलमेट, चलती गाड़ी से मोबाइल पर बात करना, रोंग साइड ड्राइविंग, ओवरस्पीड और लापरवाह व्यवहार के कारण पीड़ित हैं. इस गंभीर समस्या के मद्देनजर, अहमदाबाद के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (rto) ने कड़ी कार्रवाई शुरू की है। 2025 जनवरी से जून तक में, रॉग साइड ड्राइविंग, दुर्घटना, ओवरपेड और वाहन फिटनेस जैसे नियमों के उल्लंघन के लिए (116,02,06100 ) रुपए 116 करोड़ 2 लाख 6100 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
ऑनलाइन चलन भेजना शुरू कर दिया
इसके अलावा, इस तरह के लापरवाह वाहक के ड्राइविंग लाइसेंस को भी निलंबित कर दिया गया है। रोंग साइड ड्राइविंग की घटनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, बिना हेलमेट के ड्राइविंग और रफ्तार से चलने वालो के ऑनलाइन चलन भेजना शुरू कर दिया है.
6.45% की गिरावट देखने को मिली
पुलिस के मुताबिक पिछले साल अकस्मात की संख्या 199 थी जो इस बार घटकर 34 हो गई है ,अकस्मात में गंभीर रूप से घायलों की संख्या 365 थी जो इस बार घटकर 55 हो गए हैं यानी की 6.45% की गिरावट देखने को मिली है. फिलहाल पुलिस का यही प्रयास है अकस्मातो की संख्या मै गिरावट हो और ट्रैफिक के नियमों का लोक पालन करना सीख ले. गुजरात उच्च न्यायालय ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है और ट्रैफिक पुलिस को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इसमें इस तरह के लापरवाह ड्राइवरों के खिलाफ पुलिस की शिकायत भी शामिल है.