Gulkand Benefits : गुलकंद खाने में जितना टेस्टी होता है उतना ही शरीर के लिए फायदेमंद भी होता है. यह जैम की तरह चिप चिपा होता है, जिसका स्वाद मीठा होता है. गुलकंद को गुलाब की सूखी पंखुड़ियों से बनाया जात है. आयुर्वेद में इसका उपयोग करना लाभकारी बताया गया है.
गुलकंद क्या है?
गुलकंद एक पारंपरिक आयुर्वेदिक टॉनिक है जिसे गुलाब की पंखुड़ियों और चीनी (या शहद) से बनाया जाता है. यह स्वाद में मीठा होता है और शरीर को ठंडक प्रदान करता है. खासकर गर्मियों में इसका सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है.
गुलकंद खाने के प्रमुख फायदे -
1. शरीर को ठंडक पहुंचाता है -
गुलकंद का सेवन शरीर में गर्मी को संतुलित करता है और लू से बचाता है. यह गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है.
2. पाचन में सहायक
गुलकंद कब्ज, एसिडिटी, गैस और अपच जैसी समस्याओं को कम करता है. यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है.
3. मुंह की दुर्गंध और छाले
गुलकंद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह की दुर्गंध को दूर करते हैं और मुंह में छाले होने पर राहत देते .
ये भी पढ़ें : Ajab Gajab : हाय ये गर्मी! महिला ने बिना गैस के धूप से बनाया ऑमलेट, दुबई का वीडियो वायरल, लोगों के उड़ गए होश
4. स्किन के लिए लाभकारी
गुलकंद खून को शुद्ध करता है, जिससे त्वचा में निखार आता है और पिंपल्स या एक्ने जैसी समस्याएं कम होती हैं.
5. थकान और तनाव में राहत
रोज़ गुलकंद का सेवन मानसिक तनाव, थकान और चिड़चिड़ापन कम करता है। यह एक नैचुरल कूलेंट की तरह कार्य करता है.
6. माहवारी से जुड़ी समस्याएं
महिलाओं में अनियमित पीरियड्स, अधिक दर्द या गर्मी से संबंधित लक्षणों में गुलकंद राहत देता है.
7. नींद में सहायक
गुलकंद का सेवन नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है। अनिद्रा की समस्या में यह उपयोगी हो सकता है.
कैसे खाएं गुलकंद-
- एक चम्मच गुलकंद सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले दूध के साथ लें.
- आप इसे पराठा, रोटी या टोस्ट के साथ भी खा सकते हैं.
ध्यान रखने योग्य बातें -
- डायबिटीज के रोगी बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन न करें क्योंकि इसमें चीनी की मात्रा अधिक होती है.
- अधिक मात्रा में न खाएं; दिन में 1 से 2 चम्मच पर्याप्त है.