Guru-Chandra Navpancham Yog: ज्योतिष गणना के अनुसार 16 सितंबर की सुबह गुरु और चंद्रमा एक खास स्थिति में आकर नवपंचम योग का निर्माण करेंगे। इस दिन सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं गुरु इस समय कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। दोनों ग्रहों की यह स्थिति नवपंचम योग बनाएगी, जिसे ज्योतिष में सकारात्मक प्रभाव देने वाला माना जाता है। ग्रहों के इस संयोग का असर सभी राशियों पर एक जैसा नहीं रहेगा। खासतौर पर चार राशियों के लिए यह समय धन, नौकरी, कारोबार और करियर के लिहाज से अच्छा रह सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह योग कई मामलों में राहत और सफलता लेकर आ सकता है। नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। लंबे समय से पदोन्नति की उम्मीद कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए भी कोई लाभदायक सौदा सामने आ सकता है। पैसों के मामले में स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। पुराने निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं। वहीं विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में अधिक लग सकता है और वे अपने लक्ष्य पर बेहतर तरीके से फोकस कर पाएंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरु-चंद्रमा का यह संयोग काफी अनुकूल रहने वाला है। नौकरी या पेशे से जुड़ी कोई परेशानी चल रही है तो उसका रास्ता निकल सकता है। आप परिस्थितियों को समझकर सही निर्णय लेने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपनी पसंद की जगह पर ट्रांसफर मिलने की संभावना बन सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते भी मिल सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहा तनाव कम हो सकता है और रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी भी हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए नवपंचम योग धन और करियर के लिहाज से लाभकारी रह सकता है। इस दौरान गुरु आपकी कुंडली के एकादश भाव में और चंद्रमा तीसरे भाव में रहेंगे। ग्रहों की यह स्थिति आर्थिक लाभ के अवसर पैदा कर सकती है। अगर आपने पहले किसी जगह पैसा लगाया है तो वहां से फायदा मिलने की उम्मीद है। किस्मत का साथ मिलने से काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में आपके प्रदर्शन की तारीफ हो सकती है और कुछ लोगों को जिम्मेदारी के साथ बड़ा पद भी मिल सकता है। पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी यह अवधि उत्साह बढ़ाने वाली रह सकती है।
यह भी पढ़ें: Rahu Gochar 2026: डेढ़ साल तक मकर में रहेंगे राहु, दिसंबर से इन 4 राशियों के करियर और कमाई में आ सकता है बड़ा बदलाव
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए भी यह योग काफी सकारात्मक रहने वाला है। इस दौरान गुरु पंचम भाव में और चंद्रमा नवम भाव में स्थित होंगे। इससे भाग्य का साथ मिलने के योग बनेंगे और रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और जमा पूंजी में बढ़ोतरी के संकेत हैं। किसी को दिया हुआ या लंबे समय से अटका पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को अचानक प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके अलावा मुश्किल परिस्थितियों में आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका सामना करेंगे और सफलता हासिल करने में कामयाब हो सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. loksatya इसकी पुष्टि नहीं करता है।