
गुरुग्राम के शीतला माता रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड ब्रांच में 16 अगस्त को हुई लूट मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह तीनों लूट की वारदात में शामिल थे। हालांकि इस वारदात में अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस का दावा है कि इस लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने ब्रांच की रैकी भी की थी इस पूरे मामले में और कितने लोग शामिल हैं इसको लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ब्रांच में 16 अगस्त को शाम साढ़े 5 बजे ब्रांच के कर्मचारियों को घायल कर लगभग 8 लाख 56 हजार रुपए और जेवरात की लूट की गई थी। इसके बाद से लगातार पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही थी। फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
लूट की वारदात को अंजाम दिया
एसीपी मुकेश कुमार की मानें तों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया की एक साथी के कहे अनुसार एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए थे। लेकिन गोल्ड फाइनेंस कंपनी से कुछ दूर इनकी गाड़ी खराब हो गई तो इनका एक साथी उस गाड़ी को वापस लेकर चला गया। इस वारदात करने गोल्ड फाईनेंस कंपनी में चले गए। वारदात के समय इनके कुछ साथी कंपनी के अंदर चले गए। कुछ साथी निगरानी के लिए बाहर खड़े हो गए। इन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया और वहां से भाग हो गए।
आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड से गिरफ्तार
वहीं, आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन उर्फ मोहना 22 निवासी सिवांका, जिला सोनीपत, राहुल उर्फ बेहरा 21 निवासी गांव खुरलत, जिला करनाल और सन्नी उर्फ सुनील 20 निवासी गांव डसना, जिला सोनीपत के रूप में हुई है। पुलिस टीम की ओर से पकड़े गए आरोपियों से उनके साथ आए और आरोपियों की संलिप्ता के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएगे उनके खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी।