
साइबर सिटी के रामप्रस्था सोसायटी में 10वी क्लास के छात्र ने 19वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में खुलासा हुआ की 10 वीं क्लास प्री बोर्ड परीक्षा में में उम्मीद से कम नंबर आने पर स्कूल टीचर ने पढ़ाई को लेकर परिजनों से शिकायत की थी। इसके बाद परिजनों ने बेटे हल्की डांट लगाई थी। बस इसी बात से गुस्साए 15 वर्षीय छात्र ने 19 वीं मंजिल से कूद कर अपनी जान दे दी।
गार्ड ने दी सूचना
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, म्रतक के पिता रविश कुमार कल देर रात अपने कमरे में सो रहे थे की तभी सोसाइटी का गार्ड उनके फ्लैट पर आया और पूछा की आपका बेटा कहा है। इसके बाद पिता बेटे कमरे में गए और घर मे देखा तो बेटा कही नहीं मिला। इसके बाद गार्ड ने उन्हें बताया की उनके बेटे ने बिल्डिंग से कूद आत्महत्या कर ली है।
माता पिता उस पर पढ़ाई के लिए प्रेशर डालते थे
बहरहाल मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला की म्रतक स्कूल में औसत दर्जे का छात्र था। इस पर माता पिता उस पर पढ़ाई के लिए प्रेशर डालते थे। उनका बच्चा पढ़ लिख कर बेहतर इंसान बने बस इस चिंता के तहत पिता ने बेटे को डांट दिया। यह डांट बेटे को इतनी नागवार गुजरी की 10 वीं क्लास में पढ़ने वाले इस नाबालिग ने 19 वीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला खत्म कर दी। रविश कुमार परिवार के साथ सेक्टर 37 D की राम प्रस्था सोसाइटी की 19 वीं मंजिल पर रहते हैं। यहीं से बच्चे ने कूद कर आत्महत्या कर ली।