
साइबर सिटी गुरुग्राम के मनापुरम गोल्ड बैंक में दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। शुरुवाती जानकारी में सामने आया है कि 4 से 5 हथियार बंद बदमाश शाम तकरीबन साढ़े 5 से 6 बजे के शीतला माता मंदिर रोड के मन्नापुरम गोल्ड बैंक में पहुंचे। बैंक के तमाम स्टाफ को बंदूक की नोक पर डराया और धमकाया। जानकारी के तहत हथियारों से लैस यह बदमाश बैंक मैनेजर के पास पहुंचे और कहा सब कुछ हमारे हवाले कर दो।
नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया
बैंक मैनेजर ने बदमाशों की हिमाकत का पुरजोर विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद वारदात में शामिल डकैतों ने बैंक मैनेजर के सिर पर चोट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी की मानें तो दो से तीन अन्य लोगों को भी हथियारबंद बदमाशों ने घायल किया। इन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान गुरुग्राम पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंंगाल रही है। मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी है
सवालिया निशान खड़ा किया
वही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों की मानें तो डकैती कितने की है कितना गोल्ड और कैश बदमाश अपने साथ लूट कर ले गए हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस सूत्रों की मानें तो वारदात में शामिल बदमाश लाखों रुपए का गोल्ड और नकदी अपने साथ ले फरार हो गए. वहीं दिनदहाड़े हुई इस डकैती की वारदात ने गुरुग्राम पुलिस की सेवा सुरक्षा और सहयोग पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है कि कैसे हथियारबंद बदमाश खुलेआम दिनदहाड़े मण्णापुरम गोल्ड बैंक में पहुंचते हैं। डकैती डालते हैं मौके से फरार भी हो जाते हैं। इस दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं कोई बैंककर्मी तो डकैतों से नहीं मिला है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। इस मामले में अभी तक किसी तरह की गिरफ्तारी नहीं हुई है।