Hacks to get seat in Metro : रोजाना के सफर को आरामदेय बनाने के लिए मैट्रो की अहम भूमिका रही है. यह समय पर लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने में मदद करती है. यह साफ और सुरक्षित साधन है सफर करने के लिए. अब इसकी फेसिलिटी इतनी उमदा है तो जाहिर सी बात है लोगों की भीड़ भी काफी होगी.
ऐसे में कई लोगों को तो इसमें बैठने तक की जगह नहीं मिलती. वहीं कुछ को तो थके - हारे होने के बावजूद खड़े -खड़े ही ऑफिस से घर और घर से ऑफिस जाना पड़ जाता है. जिन लोगों को इस परेशानी से रोज़ गुजरना पड़ता है उनके लिए आज हम कुछ हैक्स लेकर आए हैं, जिनको अगर सही से समझ लें तो आपको मेट्रो में सीट पर बैठकर सफर करने से कोई नहीं रोक सकता.
ये भी पढ़ें : Summer Fashion : गर्मी के मौसम हर किसी के पास होने चाहिए इन रंगों के कपड़े, मिलेगी ताजगी
सही कोच को करें टार्गेट
आमतौर पर लोग मेट्रों के बीच वाले कोच पर चढ़ने लगते हैं, जिससे उसमें काफी भीड़ हो जाती है और सीट मिलना मुश्किल. जबकि शुरूआत और आखिरी के डब्बे खाली रहते हैं, तो आप उन्ही कोच को टार्गेट करें. क्योंकि यहां सीट मिलने के चांस बढ़ जाते हैं.
सही जगह पर करें इंतजार
मैट्रों में अगर खाली सीट नहीं है, तो इस चीज का ध्यान रखें की अगले स्टेशन पर कौन और कब उतने वाला है. इसके बारे में जानने के लिए ध्यान रखें, यदि कोई व्यक्ति अपने बैग को तैयार करता है, तो समझ लें कि वह उतरने वाला है. ऐसे में आप भी उस सीट के आस पास ही रहें.
समय को करें मैनेज
अगर आप मैट्रों में बैठकर सफर करना चाहते हैं तो अपने समय को थोड़ा आगे पीछे रखें. पीक टाइमिंग पर सफर न करें. क्योंकि अधिकतर ऑफिस का समय सभी का एक जैसा होता है. ऐसे में आप कुछ समय पहले का समय रखें जिससे कम भीड़ मिले.