Hair Care : बालों की सही देखभाल के लिए लोग अक्सर अलग-अलग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. अगर आप भी घर पर तैयार किया हुआ हेयर ऑयल इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो कड़ी पत्ता, कलौंजी और नारियल तेल से एक आसान तेल तैयार कर सकते हैं। इन चीजों का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से बालों की देखभाल के लिए किया जाता रहा है.
इन चीजों की होगी जरूरत
इस तेल को बनाने के लिए एक कप नारियल तेल, मुट्ठीभर ताजे कड़ी पत्ते और करीब एक चम्मच कलौंजी लें. सामग्री की मात्रा आप अपने बालों की जरूरत के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं.
ऐसे तैयार करें हेयर ऑयल
सबसे पहले एक पैन में नारियल तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। इसमें कड़ी पत्ते और कलौंजी डालें. मिश्रण को तेज आंच पर पकाने के बजाय कुछ मिनट धीमी आंच पर गर्म करें, ताकि सामग्री तेल में अच्छी तरह मिल सके. इसके बाद गैस बंद करके तेल को ठंडा होने दें.
छानकर करें इस्तेमा
तेल पूरी तरह ठंडा हो जाए तो इसे छानकर किसी साफ बोतल में रख लें. इस्तेमाल करते समय थोड़ी मात्रा लेकर स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 30 मिनट से एक घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो सकते हैं.
बाल झड़ने पर रखें ध्यान
यह घरेलू तेल बालों की सामान्य देखभाल और स्कैल्प मसाज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन बाल झड़ने या टूटने की समस्या का इसे इलाज नहीं माना जाना चाहिए. अगर लगातार बाल झड़ रहे हैं, स्कैल्प में खुजली या पपड़ी है या समस्या बढ़ रही है, तो विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर रहेगा। किसी भी नए तेल को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना भी जरूरी है.