सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल शरा अमेरिकी दौरे पर हैं। राष्ट्रपति शरा का यह दौरा कई मायनों में खास बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 1946 के बाद पहली बार सीरिया का कोई राष्ट्रपति अमेरिकी दौरे आया है। राष्ट्रपति शरा का अमेरिका के संग पुराने संबंध कुछ खास नहीं रहे हैं।
शरा की मुलाकात इसी साल मई में सऊदी अरब में हुई
आपको बता दें कि सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल शरा का नाम अमेरिका ने आतंकियों की लिस्ट में शामिल कर रखा था। राष्ट्रपति के अमेरिकी दौरे से एक दिन पहले उनका नाम आतंकवादी की सूचि से हटाया गया। सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल शरा सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिले। इससे पहले ट्रंप और शरा की मुलाकात इसी वर्ष मई में सऊदी अरब में हुई।
ये भी पढ़ें: Boat sinks off Malaysian coast: मलेशिया के तट पर डूबी नाव, 300 में से सिर्फ 10 लोग बचे
शरा के खिलाफ एक करोड़ डॉलर का इनाम
शरा के संगठन हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) का अलकायदा ग्रुप के साथ संबंध था। इसकी वजह से शरा का नाम अमेरिकी और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के आतंकवादियों की सूचि में शामिल था। अमेरिका में शरा के खिलाफ अलग-अलग आतंकी गतिविधियों के केस हैं। शरा के खिलाफ एक करोड़ डॉलर का इनाम का ऐलान किया गया था।
एचटीएस आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल है
शरा अभी भी ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के आतंकियों की सूचि में शामिल हैं। वे एचटीएस आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र के आतंकियों की सूची से बाहर आने के बाद सीरियाई राष्ट्रपति शरा ने यूएनजीए को संबोधित किया। ऐसा करने वाले शरा पहले सीरियाई राष्ट्रपति बताए गए हैं।