DU Vacancy 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। जी हां दरअसल, डीयू के हंसराज कॉलेज में नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें कॉलेज एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, लैबोरेट्री असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, लाइब्रेरी अटेंडेंट और लैबोरेट्री अटेंडेंट के पदों को भरा जा रहा है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.du.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. डीयू की आधिकारिक वेबसाइट dunt.uod.ac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब पंजीकरण करें और अपनी लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं।
STEP 4. लॉगिन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 41 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 1 पद, लैबोरेट्री असिस्टेंट के 5 पद, जूनियर असिस्टेंट के 3 पद, लाइब्रेरी अटेंडेंट के 3 पद और लैबोरेट्री अटेंडेंट के 29 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 फरवरी तय की गई है।
यह भी पढ़ें: Supreme Court Vacancy 2026: सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 1 लाख महीना, ऐसे करें आवेदन
आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है। वहीं एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 40 वर्ष रखी गई है।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य/अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये शुल्क जमा करना होगा, जबकि ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर, ईडब्ल्यूएस, महिलाओं को 800 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स को 600 रुपये एप्लिकेशन फीस जमा करनी होगी।
शैक्षिक योग्यता अलग-अलग तय की गई
वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार डीयू के ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।