बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों की धूम : सिनेमाघरों में इन दिनों दो फिल्मों का दबदबा साफ नजर आ रहा है. एक तरफ नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित ‘हनुमान अंश’ लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है, वहीं दूसरी ओर ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी रिलीज के बाद से शानदार प्रदर्शन कर रही है। दोनों फिल्मों की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी हलचल पैदा कर दी है.
150 करोड़ के करीब पहुंची ‘हनुमान अंश’
‘हनुमान अंश’ की कहानी और आध्यात्मिक विषय दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. फिल्म ने रिलीज के कई हफ्ते बाद भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। मंगलवार तक फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 143 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया गया था और बुधवार की कमाई के बाद फिल्म ने 150 करोड़ के आंकड़े की ओर तेजी से कदम बढ़ाया.
कम बजट में बनी इस फिल्म का इतना बड़ा कारोबार करना अपने आप में खास उपलब्धि माना जा रहा है। फिल्म की लगातार कमाई ने इसे इस साल की सरप्राइज हिट फिल्मों में शामिल कर दिया है.
‘मिर्जापुर द मूवी’ भी मचा रही धमाल
वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए रखी है. पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकारों वाली यह फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। मंगलवार तक इसकी भारत में नेट कमाई 125 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई थी.
दोनों फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला
एक फिल्म जहां कई हफ्तों से सिनेमाघरों में टिककर कमाई कर रही है, वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’ नई रिलीज होने के बावजूद तेजी से आगे बढ़ रही है. ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस सफर देखना दिलचस्प होगा.