'हनुमान अंश' के नेत्रहीन गायक : फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़े नेत्रहीन गायक सुनील लोधी इन दिनों अपने एक खास अनुभव को लेकर चर्चा में हैं। सुनील लंबे समय से मशहूर गायक जुबिन नौटियाल से मिलने और उनके साथ मंच साझा करने की इच्छा रखते थे. आखिरकार उनका यह सपना पूरा हो गया और इस खास मौके ने उन्हें भावुक कर दिया.
लाइव कार्यक्रम में मिला खास सरप्राइज
बताया जा रहा है कि एक लाइव कार्यक्रम के दौरान सुनील लोधी अपनी प्रस्तुति दे रहे थे. इसी बीच जुबिन नौटियाल ने वहां पहुंचकर उन्हें सरप्राइज दिया। अचानक अपने पसंदीदा गायक को सामने देखकर सुनील की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
साथ में गाया भजन
मुलाकात के दौरान सुनील को जुबिन नौटियाल के साथ भजन गाने का मौका भी मिला. दोनों ने मंच पर साथ प्रस्तुति दी, जिसे वहां मौजूद दर्शकों ने खूब पसंद किया। सुनील के लिए यह पल किसी यादगार अनुभव से कम नहीं था.
20 दिन में पूरी हुई मन की इच्छा
सुनील लंबे समय से जुबिन के साथ गाने का सपना देख रहे थे. खास बात यह है कि करीब 20 दिनों के भीतर ही उनकी यह इच्छा पूरी हो गई। इस दौरान उन्हें न केवल जुबिन से मिलने का मौका मिला, बल्कि उनके साथ मंच पर भजन गाने का अवसर भी मिला.
भावुक हुए सुनील
अपने सपने के पूरा होने के बाद सुनील लोधी भावुक नजर आए। उनके लिए यह मुलाकात सिर्फ एक कलाकार से मिलने का मौका नहीं, बल्कि लंबे समय से देखे जा रहे सपने के सच होने जैसा था। इस दौरान जुबिन ने भी सुनील का उत्साह बढ़ाया.
संगीत ने दिलाई खास पहचान
सुनील लोधी अपनी गायकी को लेकर लगातार मेहनत कर रहे हैं. 'हनुमान अंश' से जुड़े होने के बाद उनकी आवाज और संगीत के प्रति लगाव को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। जुबिन नौटियाल के साथ मंच साझा करना उनके सफर का एक खास पड़ाव माना जा रहा है.