Happy Mother's Day : माँ... इस एक शब्द में पूरी दुनिया समाई हुई है. माँ हमारी पहली शिक्षक, पहली दोस्त और पहला प्यार होती है. उसकी गोद में सुकून है, उसकी दुआओं में शक्ति है और उसके बिना जीवन अधूरा लगता है. मदर्स डे के इस खास मौके पर माँ को समर्पित कुछ प्यार भरी शायरी के साथ एक भावनात्मक लेख प्रस्तुत है.
माँ के लिए दिल से निकली शायरी -
1.
चलती फिरती आंखों से अज़ान देखी है,
मैंने जन्नत तो नहीं देखी, पर 'माँ' देखी है.
2.
जिसके होने से मेरी हर खुशी पूरी होती है,
मेरी दुनिया उसी एक शब्द से शुरू होती है – माँ।
3.
लबों पर उसके कभी बद्दुआ नहीं होती,
बस एक माँ है जो सबसे खफ़ा होकर भी दुआ देती है.
4.
माँ की ममता में वो जादू है,
जो हर दर्द को मुस्कान में बदल दे.
5.
हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए,
मगर एक 'माँ' ही काफी है जीवन को स्वर्ग बनाने के लिए.
मदर्स डे का महत्व
मदर्स डे सिर्फ एक दिन नहीं, माँ के जीवनभर के प्यार, त्याग और समर्पण को सम्मान देने का दिन है. ये दिन हमें याद दिलाता है कि माँ को धन्यवाद कहने के लिए कोई खास वजह नहीं चाहिए, बस एक सच्चा दिल चाहिए.
कैसे मनाएं ये खास दिन?
इस मदर्स डे पर माँ के लिए कुछ दिल से कीजिए. चाहे एक प्यारी सी शायरी हो, एक हाथ से लिखा कार्ड, या बस उनके हाथों को थाम कर कहा गया "माँ, आप सबसे खास हो." यही उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा है. माँ शब्द में जितनी गहराई है, उतना ही गहरा उसका प्रेम है. इस मदर्स डे पर चलिए अपनी माँ को वो प्यार, सम्मान और स्नेह दें जिसकी वो हमेशा से हकदार रही हैं.
हैप्पी मदर्स डे – माँ, आप सबसे अनमोल हैं.