New Year Cyber Scam: आज रात 12 बजे से नए साल की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में लोग एक दूसरे को व्हाट्सएप पर न्यू ईयर की शुभकामनाएं, GIF, डिजीटल ग्रीटिंग्स भेजते हैं। लेकिन इसी खुशी के बीच आपके फोन में एक बड़ा खतरा भी मंडरा रहा है। जी हां साइबर अपराधियों ने WHATSAPP, TELEGRAM और अन्य मैसेजिंग ऐप पर HAPPY NER YEAR के ग्रीटिंग लिंक भेजना शुरू कर दिया है। जिस लिंक पर क्लिक करते ही आप साइबर अपराध का शिकार हो सकते हैं।
कैसे हो रहा स्कैम
आपको बता दें कि इस स्कैम में आपको बहुत नॉर्मल का व्हाट्सएप मैसेज आएगा, जिसमें लिखा होगा कि Happy New Year 2026 और साथ में ग्रीटिंग कार्ड, फोटो-वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करने या अटैच की गई फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा जाएगा। अगर आप इस मैसेज पर क्लिक कर के लिंक को खोल देते हैं, तो वह एक रंगीन और फेस्टिवल वेब पेज पर पहुंच जाता है। जहां न्यू ईयर विश दिखाई देती है. इसके बाद पूरी ग्रीटिंग देखने के लिए एक ऐप डाउनलोड करने को कहा जाता है। जो कि एपीके फाइल होता है, ये फाइल फोन में इंस्टॉल होते ही हैकर्स को आपके डिवाइस का कंट्रोल मिल जाता है, जिससे वह आपके बैंक खाते तक को खाली कर देते हैं।
बिना सोचे समझे मैसेज को खोल देते
वहीं, अगर हैकर को फोन का कंट्रोल मिल गया, तो वह उसी फोन से आपके ऑफिस ग्रुप्स, फैमिली और दोस्तों को भी वही खतरनाक लिंक भेज सकता है। यानी एक क्लिक से पूरा नेटवर्क खतरे में आ सकता है। वैसे तो यह मैसेज किसी अनजान नंबर से आता है, लेकिन कई बार आपको यह मैसेज आपके ही दोस्त या रिश्तेदार के नंबर से आता दिखेगा। ऐसे में लोग बिना सोचे समझे मैसेज को खोल देते हैं और साइबर अपराध का शिकार बन जाते हैं।
पुलिस और साइबर विंग की चेतावनी
इसी सिलसिल में पुलिस के साइबर विंग ने इस तरह के हैप्पी न्यू ईयर व्हाट्सएप स्कैम को लेकर चेतावनी जारी की है। पुलिस के मुताबिक ठग व्हाट्सएप, एसएमएस और ईमेल के जरिए खतरनाक लिंक और फर्जी एपीके फाइल भेज कर लोगों की निजी जानकारी और बैंक डिटेल्स चुरा रहे हैं। इसीलिए अगर कोई वअनजान लिंक या एपीके डाउनलोड करने को कहे तो सतर्क हो जाना जरूरी है।