
Hapur Crime : धौलाना थाना थाना क्षेत्र में धौलाना मसूरी रोड पर गांव करनपुर के पास में बुधवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इंकार कर दिया. काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस के आश्वासनों पर वे माने, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा । इस घटना ने स्थानीय सड़कों की बदहाली और यातायात सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं हादसे से मृतक के परिजन में कोहराम मच गया.
जानकारी के मुताबिक, धौलाना निवासी देवेंद्र प्रजापति अपनी छोटी बेटी छवि प्रजापति के इलाज के लिए पत्नी मोनिका के साथ बाइक पर सवार होकर गुलावटी की ओर जा रहे थे. जैसे ही वे धौलाना-गुलावठी मार्ग पर करनपुर रोड के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक कैंटर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर लुढ़क गई. इस दौरान मोनिका का सिर कैंटर के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
नीमत रही कि देवेंद्र और छवि दूसरी ओर गिर पड़े, जिससे उनकी जान बच गई। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों मौके पर पहुंचे और शव को उठने नहीं दिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई व अन्य मांग की गई. थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद कैंटर चालक को कपूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया गया है. चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. उन्होंने मृत के परिजन को आश्वासन दिया कि नियमानुसार सभी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है.