.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Df60ce352-ca60-4976-b29d-baf926fe5b83&w=3840&q=75)
Hardik Panday : भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों मैदान से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर एक अनजान लड़की (मिस्ट्री गर्ल) के साथ देखा गया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर चर्चाओं का सिलसिला तेज हो गया है। जहां कुछ लोग उनके साथ दिखी इस लड़की की पहचान जानने को उत्सुक हैं, वहीं कई फैन्स ने हार्दिक का समर्थन करते हुए उन्हें “बेस्ट के हकदार” बताया है.
एयरपोर्ट से वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियोज़ में हार्दिक कैज़ुअल लुक में नजर आ रहे हैं और उनके साथ चल रही लड़की भी काफी सिंपल अंदाज़ में दिखाई दी। दोनों के बीच की सहजता को देखकर फैन्स तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे. क्या यह हार्दिक की नई दोस्त हैं? क्या दोनों रिलेशनशिप में हैं? हालांकि अभी तक हार्दिक पांड्या या उनके किसी करीबी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है.
गौरतलब है कि हार्दिक की पर्सनल लाइफ पहले से ही लाइमलाइट में रही है। उनकी शादी और फिर तलाक की अटकलों को लेकर पहले भी खबरें आती रही हैं। ऐसे में एयरपोर्ट पर मिस्ट्री गर्ल के साथ उनकी मौजूदगी ने फिर से चर्चाओं को हवा दे दी है. सोशल मीडिया पर फैन्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ ने कहा, “हार्दिक दिल के अच्छे हैं, वह खुश रहने के हकदार हैं”, वहीं कई लोगों ने इस मौके पर ट्रोलिंग की बजाय पॉजिटिव कमेंट्स किए और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की. अब ये मिस्ट्री गर्ल कौन हैं, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन इतना जरूर है कि हार्दिक पांड्या एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं — इस बार क्रिकेट से नहीं, बल्कि एक अनजान मुस्कान की वजह से.