RCB फैन्स 18 साल का इंतजार खत्म हुआ. RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर IPL का खिताब अपने नाम किया. इस जीत के सबसे बड़े स्टार कुणाल पंड्या रहे. जिन्होंने मैच का रूख ही पलट दिया.
बेंगलुरू ने बनाए थे 190 रन
बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए, लेकिन यह स्कोर मजबूत नहीं लग रहा था। विराट कोहली ने 35 गेंदों पर 43 रन की धीमी पारी खेली। फिल सॉल्ट (18), मयंक अग्रवाल (24), रजत पाटीदार (26), और लियाम लिविंगस्टोन (25) जैसे खिलाड़ी शुरुआत तो कर पाए लेकिन कोई बड़ा स्कोर नहीं बना सके।
जेमिसन का धमाल
पंजाब की गेंदबाजी में जेमिसन ने कमाल कर दिया, उन्होंने पाटीदार और सॉल्ट जैसे अहम विकेट लिए। जेमिसन ने कुल 3 विकेट लिए, लेकिन 17वें ओवर में जेमिसन को लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने खूब मारा। आखिरी ओवर में अर्शदीप ने 3 विकेट लेकर
RCB को 200 पार करने से रोका ।
PBKS ने 191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की और पावरप्ले में 52 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद RCB की गेंदबाजी ने गेम पलट दिया। शशांक सिंह ने जरूर 30 गेंदों पर 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हालांकि शशांक ने अगर आखिरी ओवर की पहली फुलटॉस गेंद को भी हिट किया होता तो शायद नतीजा पंजाब के पक्ष में होता ।
हेजलवुड ने पहली सफलता दिलाई जब प्रियांश आर्य का कैच फिल सॉल्ट ने बाउंड्री लाइन से खींचते हुए पकड़ा। वहीं और आखिरी ओवर में लगातार दो डॉट गेंदें डालकर जीत पक्की कर दी। आखिरी ओवर में पंजाब को 29 रन चाहिए थे लेकिन वो 184/7 तक ही पहुंच पाए।
क्रुणाल पंड्या मैच के हीरो
इस मुकाबले में क्रुणाल पंड्या ने अपने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट लिए। उनकी कसी हुई गेंदबाजी से ही RCB की टीम मैच में वापस आई। आर्य के आउट होने के बाद क्रुणाल का ड्रीम स्पेल शुरू हुआ। क्रुणाल को सातवें ओवर में लाया गया, जहां उन्होंने अपने स्पेल के पहले ओवर में 3 रन दिए।
लेकिन इससे अगले ही ओवर में जोश इंग्लिस और प्रभसिमरन सिंह ने सुयश शर्मा के ओवर में 15 रन ठोक दिए। लेकिन अगले ओवर में क्रुणाल ने महज 4 रन दिए और प्रभसिमरन सिंह को आउट कर पंजाब को दूसरा झटका दिया। इससे ठीक अगले ओवर में रोमारियो शेपर्ड ने पंजाब के कप्तान श्रेयर अय्यर को आउट कर गेम का रूख RCB की ओर पलट दिया। इसके बाद क्रुणाल ने अपने तीसरे ओवर में 7 रन दिए। क्रुणाल के 3 ओवर शानदार गए थे, ऐसे में उन्होंने चौथे ओवर के लिए भी लगातार लाया गया। क्रुणाल ने आखिरी ओवर में जोश इंग्लिस को आउट कर पंजाब की गोर पूरा मैच ही मोड़ दिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए क्रुणाल पंड्या को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला। इस जीत के साथ RCB ने पहली बार IPL का खिताब जीता ।