
उत्तराखंड के हरिद्वार में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां मनसा देवी मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई। इसमें छह लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान बचाव अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि यह हादसा मंदिर की सीढ़ी वाली जगह के पास हुआ है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने घटनास्थल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने भगदड़ मचने की पुष्टि की है। ऐसा बताया जा रहा है कि भीड़ अधिक होने की वजह से मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई।
बारिश के कारण जगह-जगह फिसलन
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि भगदड़ बिजली के करंट लगने की वजह से हुई। सावन के माह के कारण हरिद्वार में शिव भक्तों आना लगा हुआ है। लोग मंदिरों में जल चढ़ाने को लेकर पहुंच रहे हैं। रविवार को सुबह के समय मनसा देवी मंदिर में जल चढ़ाने वालों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान बारिश के कारण जगह-जगह फिसलन है। वहीं, मंदिर तक जाने का रास्ता खड़ी चढ़ाई वाला और संकरा है। ऐसे में श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी देखने को मिली। यहां पर हालात अचानक बेकाबू हो गए।
इसलिए मची भगदड़
बताया जा रहा है कि कुछ लोग बिजली की तार की मदद से ऊपर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। तभी अचानक से किसी ने अफवाह फैला दी कि बिजली की तार में करंट है। बस फिर वहां भगदड़ मच गई. दरअसल, सावन के माह होने के कारण हरिद्वार में शिव भक्तों की काफी भीड़ लगी हुई है। लोग मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह के वक्त यानि रविवार को मनसा देवी मंदिर में जल चढ़ाने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। ऊपर से मानसून की बारिश हो रही थी। इसके कारण सड़कों पर पानी और फिसलन ज्यादा हो गई। यहां पर मंदिर तक जाने का रास्ता काफी ऊंचाई पर था। यहां पर खड़ी चढ़ाई देखी है. ऐसे में श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी देखी गई। यहां पर हालत बेकाबू हो गए। इस भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई।