Diwali Health Alert: दीवाली के त्योहार में पटाने जलाने का उत्साह हर तरफ देखने को मिलती है। लेकिन पटाखों से निकलने वाला धुंआ हमारी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। इस धुएं में मौजूद बारीक कण PM2.5 और PM10) और हानिकारक गैसें सांस के जरिए शरीर के अंदर पहुंचकर फेफड़ों और दिल को गंभीर नुकसान पहुंचाती है। डॉक्टरों और विशेषज्ञों के अनुसार दीवाली के इस प्रदूषण से कुछ खास लोगों को बहुत अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं किन लोगों को अपना ज्यादा ध्यान रखना चाहिए।
अस्थमा और फेफड़ों के मरीज
जिन लोगों को अस्थमा, ब्रोंकाइटिस या सीओपीडी जैसी सांस की पुरानी बीमारियां है, उन्हें पटाखों के धुएं से पूरी तरह दूर रहना चाहिए। धुएं में मौजूद प्रदूषण सांस की नलियों में सूजन और जलन पैदा करते हैं। जिससे सीने में जकड़न, तेज खांसी और सांस फूलने की समस्या हो सकती है। गंभीर मामलों में अस्थमा का दौर भी पड़ सकता है।
गर्भवती महिलाएं
गर्भवती महिलाओं को भी पटाखों के धुएं और जहरीली गैसों से बचने की सख्त सलाह दी जाती है। धुएं में मौजूद हानिकारक रसायन और भारी धातुएं गर्भ में पल रहे शिशु के शारीरिक विकार पर बुरा असर डाल सकती है।
छोटे बच्चे
छोटे बच्चों के फेफड़े अभी पूरी तरह विकसित नहीं होते हैं और वे वयस्कों की तुलना में सांस तेजी से लेते हैं। इस वजह से हवा में मौजूद प्रदूषण के बारीक कण उनके शरीर में आसानी से चले जाते हैं। धुएं के कारण बच्चों को गले में खराश, खांसी और सांस लेने में भारी परेशानी हो सकती है।
दिल के मरीज
पटाखों के धुएं से निकलने वाले सूक्ष्म कण (PM2.5 और PM10) दिल के रोगियों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। इनके संपर्क में आने से शरीर में अंदरुनी सूजन बढ़ सकती है और ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। अत्यधिक प्रदूषण की वजह से दिल के मरीजों में हार्ट अटैक का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।
बुजुर्ग
बढ़ती उम्र के साथ लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता और फेफड़ों की कार्यक्षमता कम होने लगती है। ऐसे में बुजुर्गों को प्रदूषित हवा बहुत जल्दी प्रभावित करती है, जिससे उन्हें सांस लेने में कठिनाई और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं घेर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Health Tips: सोते समय सीने या पेट में जलन होती है? न करें नजरअंदाज, जानें इसके कारण और बचाव के उपाय
धुएं और प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें?
घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें
भीड़ और धुएं से दूर रहें।
N95 मास्क पहनें।