Omung Kumar Next Shoot: फिल्म निर्देशक ओमंग कुमार एक बार फिर निर्देशन की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। वह जल्द ही एक नई फिल्म लेकर आने वाले है। इस बार वह रोमांच से भरपूर रोमांटिक-एक्शन ड्रामा, जो न केवल दिलों को छूने वाली कहानी पेश करने वाले है। जो दर्शकों को सिनेमा प्रेमियों को सुखद अनुभव देगा। इससे पहले ओमंग कुमार मैरी कॉम और सरबजीत जैसी दिल को छू लेने वाली बायोपिक्स बना चुके हैं। आपको मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बता दें इस फिल्म का संगीत सारेगामा द्वारा पेश किया जाएगा, जिससे भावनात्मक और पुरानी यादों को ताजा करेगा । फिल्म की कहानी जहां दिल को छूने वाली होगी, वहीं इसकी हाई प्रोडक्शन वैल्यू, मनमोहक लोकेशन, और सधे हुए एक्शनइसे साल की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्मों में से एक बनाएगे।
फिल्म में स्टार-
ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सादिया खातीब लीड रोल में नजर ओयेंगे वहीं करणवीर मेहरा और इप्सिता भी अभिनय करते हुए नजर आयेंगें। इस फिल्म की स्टोरी प्रेम, संघर्ष और जुनून की गहराई में उतरती है, जो एक अशांत सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म का उद्देश्य केवल युवा दर्शकों के लिए नही बल्कि हर आयुवर्ग के दर्शकों को जोड़ना है।
फिल्म का निर्माण -
फिल्म ब्लू लोटस पिक्चर्स के बैनर तले बनेगी इस फिल्म को ओमंग कुमार के निर्देशन में उमेश केआर बंसल, प्रगति देशमुख , हिमांशु तिवारी, अजय सिंह, धनंजय सिंह और कैप्टन राहुल बाली प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि राहत शाह काज़मी सह-निर्माता की भूमिका में हैं।
हर्षवर्धन राणे नई फिल्म के बारे में दी जानकारी-
अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर लिखा, "कल 'एक दीवाने की दीवानियत' की शूटिंग पूरी हो गई है। एक हफ्ते मनोविज्ञान की परीक्षा है और फिर अगली फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरू होगी। कुछ जानवरों को देखने और माँ प्रकृति के करीब जाने की इच्छा थी। इसलिए भारत के गौरव पर वापस आ गया।'