
10th-12th Exam 2026: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जल्द जारी की जा सकती है। बोर्ड टाइम टेबल को
पीडीएफ फॉर्मेट में अपनी आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपलोड करेगा। जो छात्र हाई स्कूल और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं, उनके लिए अब पढ़ाई पर फोकस बढ़ाने का सही समय है, क्योंकि परीक्षा की तारीखें कभी भी घोषित की जा सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थ्योरी परीक्षा फरवरी के अंत से शुरू होकर अप्रैल की शुरुआत तक चल सकती हैं।
अप्रैल तक थ्योरी परीक्षा की उम्मीद
जानकारी के अनुसार, हरियाणा बोर्ड पहले प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रैक्टिकल एग्जाम 1 फरवरी से 17 फरवरी 2026 के बीच कराए जा सकते हैं। इसके बाद थ्योरी परीक्षा 20 फरवरी से 4 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जा सकती है। हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी, और विषय के अनुसार पेपर 3:00 या 3:30 बजे तक समाप्त होंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले स्कूलों में भेजे जाएंगे और छात्र इन्हें अपने स्कूल या क्लास टीचर से प्राप्त कर सकेंगे।
ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट-
जैसे ही बोर्ड डेटशीट जारी करेगा, छात्र इसे कुछ आसान चरणों में डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
होमपेज पर “Date Sheet 2026” लिंक पर क्लिक करें।
अब अपनी कक्षा — 10वीं या 12वीं — का चयन करें।
डेटशीट पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगी, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड की डेटशीट जारी होते ही छात्रों में उत्सुकता बढ़ गई है, वहीं अब सभी परीक्षा की तैयारी में अंतिम चरण में जुट गए हैं।