
HBSE Class 10th Compartment Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। जिन भी छात्रों ने सप्लीमेंट्री परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट 2025 परीक्षाएं 5 से 14 जुलाई तक आयोजित की गई थीं।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद 10th Compartment Result लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. फिर अपना रोल नंबर या नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करें।
STEP 4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे
बता दें कि इस परीक्षा में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे। छात्रों के लिए संशोधित मार्कशीट आपके स्कूल में कुछ दिनों में भेज दी जाएगी। इसके बाद विद्यार्थी स्कूल से मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। आपको बता दें कि हरियाणा बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 5 से 14 जुलाई तक किया गया था। कंपार्टमेंट परीक्षा में वह विद्यार्थी शामिल हुए थे, जो इस साल मुख्य परीक्षा में किसी विषय में पास नहीं हो पाए थे या जो अपने रिजल्ट में सुधार चाहते थे।
परीक्षा में कुल 45.15 फीसदी बच्चे पास
हरियाणा बोर्ड 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में कुल 45.15 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इस परीक्षा में 11 हजार के करीब विद्यार्थी उपस्थित हुए थे। कंपार्टमेंट परीक्षा में इस साल कुल 10,811 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 6,768 लड़के और 4, 043 लड़किया थी। लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 43.69 और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 47.59 रहा है।