HSSC CET Admit Card 2025 Download: हरियाणा सीईटी 2025 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट hryssc.com पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि हरियाणा सीईटी 2025 की परीक्षा 26 और 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
STEP 1. सबसे पहले हआधिकारिक वेबसाइट hryssc.com पर जाएं
STEP 2. फिर “Haryana CET Admit Card 2025” वाले लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. इसके बाद अपना CET पंजीकरण नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
STEP 4. आपके सामने एडमिट कार्ड का पीडीएफ खुल जाएगा और आप इस डाउनलोड कर सकते हैं।
दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
बता दें कि हरियाणा सीईटी ग्रुप सी परीक्षा दो दिन यानी 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयजोति होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक होगा, तो वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:15 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। हरियाणा सीईटी की परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे और गलत उत्तर पर कोई नंबर नहीं काटा जाएगा।
प्रवेश पत्र ले जाना अनिवार्य
ग्रुप सी पदों के लिए करीब 13.7 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। सिर्फ वही उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा में बैठ सकते हैं, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन किया है। परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है, इसका बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही उम्मीदवार एक वैध फोटो पहचान पत्र भी जरुर ले जाएं।