सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का नोटिफिकेशन आज यानी 27 मई को जारी कर दिया है।
इच्छुक उम्मीदवार CET 2025 के लिए 28 मई से 12 जून 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से जमा कर सकेंगे और परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 जून है।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता क्या है-
हरियाणा ग्रुप डी पदों के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। वहीं, ग्रुप सी के लिए अभ्यर्थी 12वीं पास होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी गई हैं। एससी/ पिछड़ा वर्ग (ए)/ पिछड़ा वर्ग (बी)5 वर्ष , दिव्यांग सामान्य उम्मीदवार10 वर्ष, दिव्यांग (एससी/बीसी)15 वर्ष, भूतपूर्व सैनिक3 वर्ष,विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त महिला, कानूनी रूप से अलग हुई महिला और अविवाहित महिला 47 वर्ष तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।
आवेदन शुल्क-
सामान्य वर्ग (पुरुष): ₹500
SC, BC, और EWS वर्ग: ₹250
CET विषय पाठयक्रम-
CET 2025 परीक्षा ऑफलाइन मोड में OMR शीट का उपयोग करके आयोजित किया जाएगी। सीईटी प्रश्न पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें किसी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। वहीं परीक्षा में सामान्य जागरूकता हरियाणा सामान्य ज्ञान , गणित , रीजनिंग , सामान्य विज्ञान, हिंदी , अंग्रेजी और कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न आएंगे। ग्रुप C मुख्य परीक्षा के लिए, 20% वेटेज हरियाणा GK को, 10% कंप्यूटर को और 70% प्रासंगिक विषय को दिया जाएगा। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसकी अवधि 1 घंटा 45 मिनट होगी। CET स्कोर तीन साल के लिए वैध रहेगा