Haryana Court Clerk Recruitment 2026: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, अधीनस्थ न्यायालयों में कर्मचारियों की केंद्रीकृत भर्ती हेतु समिति ने क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 1265 पद भरे जाएंगे। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 जून तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
5. आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रखें।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल तय की गई है और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
क्या चाहिए योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार 10वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय से पढ़ा होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 1200 आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 875 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, SC, EWS और ESM वर्ग के उम्मीदवारों को 710 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि PwBD उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है