Haryana Crime News : हरियाणा के अंबाला से हिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिसको सुनकर किसी आप भी अफसोस जताने पर मजबूर हो जाएंगे. दरअसल, अंबाला के शहजादपुर में मार्केटिंग कमेटी गेट के पास मौजूद एक झुग्गी में भयंकर आग लग गई. यह हादसा शुक्रवार 3 बजे का बताया जा रहा है. देखते ही देखते पूरी झुग्गी आग के लपेटे में आ गई. जिसके चलते उसमें मौजूद दंपती आग की चपेत में आ गए.
इस हादसे में महिला जिंदा जल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पति बुरी तरह से आग में झुलस गया है. यह हादसा इतनी जल्दी हुआ कि दोनों पति - पत्नि को अपनी जान बचाने का मौका तक नहीं मिला. मृतक महिला की पहचान राधा देवी के रूप में हुई है जिसकी उम्र 60 साल बताई जा रही है.
वहीं आग में बुरी तरह से झुलसे मृतिका के पति का नाम शहजादपुर दुखारी जिसकी उम्र 62 बताई जा रही है. फिलहाल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है.वहीं से उन्हें अंबाला सिविल के नागरिक हॉस्पिटल में रेफर किया गया. पीड़ित सिर से लेकर पैर तक पूरी तरह से झुलस गया है. जिसके कारण उन्हें चंडीगढ़ के GMCH- 32 रेफर कर दिया गया है.
मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड
जैसे ही पुलिस को सूचना मिली वह मौके पर ही फायर ब्रिगेड के साथ घटनास्थल पर पहुंची. दो गाड़ियों की मदद से दमकल विभाग ने आग को काबू में किया. दोनों अनाजमंडी में मजदूरी किया करते थे. शहजादपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने जानकारी देते हुए कहा कि दुखारी ( पीड़ित ) के बयान दर्ज कर लिए हैं. जिसके बाद आग लगने का कारण मालूम हुआ. फिलहाल मृतक महिला के शव को शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा.